आगरालीक्स …Agra News : आगरा में 1060 बेड की क्षमता के बन रहे दो हॉस्टल, मेडिकल छात्रों को नहीं आएगी समस्या। ( Agra News : 1060 bed capcity two hostel in SNMC, Agra#Agra)
एसएनमेडीकल कॉलेज आगरा में निर्माणाधीन 48 पीजी एवं 72 यूजी हॉस्टल का रु० 47.63 करोड़ एवं 47.64 करोड़ निर्माण हो रहा है। सीडीओ प्रतिभा सिंह ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय कार्य की प्रगति आवश्यकतानुसार धीमी मिली। जिसे बढ़ाने के निर्देश दिए गये। साथ ही कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम इकाई-1 को निर्देश दिए गये कि कार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय पर पूरा कर लिया जाए।