आगरालीक्स… Agra News : आगरा में शादी का दबाव बनाने पर महिला मित्र की हत्या की, शव के बगल में बैठकर दृश्यम मूवी देखी और शव कुएं में फेंक दिया। 25 दिन बाद खुलासा। ( Agra News : Man killed woman friend, get idea from Drishyam Movie to throw dead body in well#Agra)
आगरा के ताजगंज पचगई खेड़ा के रहने वाले सुहान खान उर्फ सेटी की 15 साल पहले मथुरा के राया के चौड़ी गांव की रहने वाली 36 साल की यबुना उर्फ फिजा से हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। फिजा की ताजगंज के नोबरी के रहने वाले भीमसेन से हुई थी।
नोएडा फिजा के पति को मारने के लिए गया
फिजा का पति सेटी नोएडा में काम करता था, फिजा अपने प्रेमी भीमसेन पर शादी करने का दबाव बना रही थी इसके लिए उसने फिजा के पति की हत्या करने की प्लानिंग की और नोएडा गया लेकिन उसकी हत्या नहीं कर पाया और वहां से लौट आया।
गांव के बाहर कमरे में फिजा के साथ ठहरा
भीमसेन नोएडा से लौट आया और गांव के बाहर कमरे में फिजा के साथ रुका, पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि फिजा शादी करने का दबाव बना रही थी वह शादी करने के लिए तैयार नहीं था इसे लेकर विवाद हुआ और दुपटटे से उसका गला दब गया जिससे उसकी मौत हो गई।
शव के बगल में बैठकर देखी दृश्यम मूवी
भीमसेन ने शव को ठिकाने लगाने के लिए फिजा के शव के बगल में बैठकर अजय देवगन की दृश्यम मूवी देखी। इसके बाद शव को पास के सूखे कुएं तक खींच कर ले गया और डाल दिया। इसके बाद मरे हुए कुत्ते सहित अन्य जानवरों के शव फेंक दिए, मिटटी भी डाले। जिससे यह पता न चले कि कुएं में किसी व्यक्ति का शव तो नहीं है।
मोबाइल आन होते हुए खुला राज
फिजा का मोबाइल स्विच आफ था, कॉल डिटेल में सामने आया कि उसकी भीमसेन से बात हो रही थी लेकिन उसने फिजा को पहचाने से इन्कार कर दिया। फिजा का मोबाइल आन हुआ, उसकी लॉकेशन ट्रेस कर पुलिस संभल पहुंची जिस युवक के पास फोन था उसने बताया कि 300 रुपये में खरीदा था। वह मोबाइल बेचने वाले युवक को नहीं जानता है। इसके बाद उसे भीमसेन का फोटो दिखाया गया। उसने पहचान कर ली इसके बाद भीमसेन को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया।