आगरालीक्स…आगरा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 108 मरीजों को मिला लाभ. विभिन्न रोगों का विशेषज्ञ डॉक्टरों ने किया चेकअप
रोजर फाउंडेशन द्वारा रविवार को देव नगर, खंदारी स्थित जन औषधि केंद्र पर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 108 मरीजों का विभिन्न रोगों के लिए निःशुल्क परीक्षण किया गया।शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। चिकित्सा दल में डॉ. एस. के. कश्यप (मधुमेह रोग विशेषज्ञ), डॉ. मयंक माहेश्वरी (नाक, कान एवं गला रोग विशेषज्ञ), डॉ. एस. के. सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ),
डॉ. अदिति यादव (दंत रोग विशेषज्ञ) तथा डॉ. ललित जुनेजा (त्वचा रोग विशेषज्ञ) शामिल रहे।

परीक्षण के दौरान अधिकांश मरीज नाक, कान, गला, हड्डी रोग, खांसी-जुकाम, त्वचा एवं पेट संबंधी समस्याओं से ग्रसित पाए गए। चिकित्सकों ने मरीजों को आवश्यक परामर्श प्रदान किया तथा जरूरत के अनुसार दवाइयां भी लिखीं।
फाउंडेशन की अध्यक्ष दलवीर कौर ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी चिकित्सकों, स्टाफ एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया। कॉर्पोरेट मानव संसाधन प्रमुख महेश गुप्ता ने बताया कि रोजर फाउंडेशन द्वारा पिछले एक वर्ष से अधिक समय से प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को नियमित रूप से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्रवासियों को सतत एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो रही हैं। इस अवसर पर स्नेहा राजपूत, मुकेश चाहर, गौरव यादव, मोंटी कश्यप, सतेंद्र एवं यश अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा।