आगरालीक्स…जेईई एडवांस्ड में बलूनी क्लासेस के बच्चों ने लहराया परचम. 12 बच्चों का हुआ चयन
बलूनी क्लासेज ने सफलता की अपनी पुरानी परम्परा कायम रखते हुए इस बार भी नया कीर्तिमान रचा है। 18 मई 2025 को आयोजित जेईई एडवांस्ड की परीक्षा में बलूनी क्लासेज से 12 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। संस्था के चयनित छात्रों ने बतलाया कि संस्था द्वारा दिया गया सटीक मार्गदर्शन, शैक्षिणक वातावरण एवं यहाँ के शिक्षकों का प्रोत्साहन का उसके सफलता में अति महत्वूपर्ण योगदान रहा है।बलूनी क्लासेज के अभिनव हंसराज ने 1146 रैक, अभिनव कुमार ने 2898 रैक, निधि गौतम ने 4698 रैक, हितेश ने 3830 रैक, अंकित वर्मा ने 7335 रैक, योगेश रावत ने 8116 रैक, मोहित चौहान ने 9216 रैक, हर्ष शर्मा ने 11050 रैक, आयुष पाण्डे ने 13396 रैक प्राप्त कर संस्थान एवं आगरा का मान बढ़ाया है। संस्था के निदेशक डॉ० नवीन बलूनी ने सभी चयनित छात्र एवं छात्राओं को हार्दिक बधाई दी है इस उपलक्ष्य पर संस्था एकेडमिक हेड डॉ० ललितेश यादव, डॉ० संजय बंसल, अमित श्रीवास्तव, केके ओझा, अवनीश शर्मा, डीके ठाकुर, सत्यम पटेल, पंकज उपाध्याय, ललित कुमार, प्रवीन पाण्डेय आदि मौजूद थे।