आगरालीक्स …Agra News : आगरा में अनुमति लिए बिना 127 रोड की खोदाई कर दी, गड्ढों को भी नहीं भरा, सात दिन में मरम्मत ना होने पर मुकदमा होगा दर्ज। ( Agra News : 127 road cutting without permission, 7 days for restoration#Agra )
मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने समीक्षा की। सबसे पहले रोड कटिंग की समीक्षा की गई, जिसमें बताया गया कि जलकल विभाग, जल निगम (शहरी) द्वारा 60 मार्गों पर खुदाई की गई है, जल जीवन मिशन, जल निगम ग्रामीण द्वारा 135 मार्गों पर तथा 05 अन्य द्वारा सड़कों पर खुदाई की गई है, जिसमें 155 लोनिवि, 33 ग्रामीण अभियंत्रण के मार्ग हैं, जिसमें 127 की अनुमति नहीं ली गई है तथा रीस्टोरेशन भी नहीं किया गया है,
उक्त के सम्बन्ध में मण्डलायुक्त महोदया द्वारा निर्देश दिए गये कि सभी मार्गों का रीस्टोरेशन शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार एक सप्ताह के अन्दर कराना सुनिश्चित किया जाए, जिसका लोनिवि पुनः सर्वे कराकर भौतिक स्थिति का आंकलन सुनिश्चित करें, उन्होंने नियमानुसार रीस्टोरेशन न होने पर सम्बन्धित के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश दिए साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि ग्रामीण सड़कों का निरीक्षण पंचायत सचिव तथा ग्राम प्रधान से कराया जाए तथा उसकी सूचना दोनों के संयुक्त हस्ताक्षर से मंगाई जाए।