आगरालीक्स…Agra News : बच्चे और बुजुर्गों को नेबुलाइजर दे रहे हैं तो सभी दवाओं को एक साथ ना मिलाएं, नेबुलाइजर देने वाले को भी इन्फेक्शन का खतरा। ( Agra News : Take precautions during nebulization#agra)
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में नेबुलाइजर देने के सही तरीके पर कार्यशाला आयोजित की गई। जूनियर डॉक्टर और नर्सेज के लिए आयोजित कार्यशाला में रेस्पिरेटरी विभागाध्यक्ष डॉ. जीवी सिंह ने कहा कि नेबुलाइजर देते समय सभी दवाओं को एक साथ मिला दिया जाता है
जबकि इसमें से तमाम दवाएं अलग अलग ग्रुप की होती हैं और एक साथ मिलाने से इसका प्रभाव कम हो जाता है। इसी तरह जो व्यक्ति नेबुलाइजर दे रहा है वह नर्सिंग स्टाफ, जूनियर डॉक्टर और घर का कोई भी सदस्य हो सकता है वह मरीज से छह फीट की दूरी पर रहे, नेबुलाइजर के समय हवा बाहर निकलती है उसमें बैक्टीरिया होते हैं और संक्रमण का खतरा रहा है। डॉ. अतिहर्ष मोहन, डॉ. लवप्रिया शर्मा, डॉ. अर्चना आदि मौजूद रहे।