आगरालीक्स…आगरा में पिता—पुत्र सहित 15 और कोरोना मरीज मिले. ताजमहल पर भी पर्यटक मिले कोरोना संक्रमित. जानिए कोरोना का पूरा अपडेट
आगरा में कोरोना के मरीजों की संख्या एक बार फिर से बढ़ने लगी है. रोजाना कोरोना मरीज मिल रहे हैं. आज भी आगरा में 15 कोरोना मरीज मिले हैं इनमें पिता पुत्र भी शामिल हैं तो वहीं ताजमहल देखने आए पर्यटक भी. आगरा में 27 दिन में 169 कोरोना मरीज मिल चुके हैं. इनमें दो मरीज अस्प्ताल में भर्ती हैं.

आगरा में आज जो कोरोना मरीज मिले हैं उनमें ताजमहल देखने आने वाले पर्यटक भी शामिल हैं. 4 पर्यटकों में कोरोना मिला है. पश्चिमी गेट पर मिले इन पर्यटकों में दो मथुरा के हैं तो एक दिल्ली का. वहीं शहर के कई इलाकों से भी कोरोना मरीज मिले हैं जिनमें पिता पुत्र भी शामिल हैं.