आगरालीक्स…आगरा में पटाखा बनाने की फैक्टरी में लगी आग. पटाखों का हुआ विस्फोट तो दहशत में आए लोग….
आगरा में बुधवार दोपहर को एक पटाखा बनाने की फैक्टरी में भी आग लग गई. इससे पहले एक जूता बनाने वाली फैक्टरी में आग लगी थी. पटाखा फैक्टरी डौकी थाना क्षेत्र के पैंतीखेड़ा गांव में थी. आग के कारण पटाखों में हुए विस्फोटा से दहशत में लोग आ गए और भगदड़ मच गई. सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल ने आग पर पाने की कोशिश की.

हादसा बुधवार दोपहर को हुआ. लोगों ने देखा कि फैक्टरी के अंदर से आग की लपटें निकल रही हैं. इससे पहले कि लोग कुछ समझपाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पटाखों में विस्फोट होने लगा. इससे वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई. भीषण आग से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. आग पर काबू पाने का प्रयास किया जाने लगा.