आगरालीक्स …Agra News:आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में एक्सरे बंद होने से मरीज परेशान हो रहे हैं। ( Agra News: X ray stop in SNMC, Agra OPD#Agra )
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में भी मरीजों को एक्सरे की सुविधा दी गई है लेकिन कुछ दिन पहले एक्सरे रूम की बिजली की लाइन में फाल्ट हो गया। इससे एक्सरे रूम की बिजली ठप हो गई। इससे एक्सरे नहीं हो रहे हैं। एसएन की ओपीडी पहुंच रहे लोगों को परेशानी हो रही है।
मरीजों के नहीं हुए एक्सरे
एसएन के एक्सरे कक्ष की बिजली ठप होने से एक्सरे नहीं हो रहे हैं, इससे मरीज परेशान हो रहे हैं। इन मरीजों के एसएस विंग में एक्सरे कराए गए।