आगरालीक्स ….Agra News: दर्दनाक आगरा में जेईई की तैयारी कर रही छात्रा की सड़क हादसे में मौत। ( Agra News: 18 year old girl student died in road accident#Agra )
मलपुरा के गांव हकीमपुरा के रहने वाले ब्रजमोहन तोमर की 18 साल की बेटी पायल तोमर 11 वीं कक्षा की छात्रा थी और जेईई की तैयारी कर रही थी। शनिवार को पायल इलेक्ट्रिक स्कूटी से शमसाबाद रोड पर कोचिंग के लिए जा रही थी, दिल्ली पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल के पास ईंटों से भरे ट्रैक्टर ने छात्रा को चपेट में ले लिया। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्चर चालक मौके से भरार हो गया। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।