आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आलू के बीज वितरण में धांधली पर जिला उद्यान अधिकारी और उप निदेशक उद्यान निलंबित। बीज वितरण प्रभारी और लिपिक पहले ही किए जा चुके हैं निलंबित।
आगरा में 4300 क्विेंटल आलू का प्रमाणित सरकारी बीज किसानों में वितरण के लिए आवंटित हुआ था लेकिन किसानों को बीज नहीं मिला। अवैध रुप से बीज व्यापारी और कोल्ड स्टोरेज संचालकों को बेच दिया गया। इस मामले में जिला प्रशासन द्वारा प्रमुख सचिव को जानकारी दी गई।
विशेष सचिव के निर्देशन में टीम की जांच के बाद कार्रवाई
विशेष सचिव देवेंद्र कुशवाह के निर्देशन में तीन सदस्यीय टीम ने आगरा आकर जांच की। संयुक्त निदेशक उद्यान बीपी राम के अनुसार, डीएचओ बैजनाथ सिंह और उपनिदेशक उद्यान धर्मपाल सिंह को शासन ने निलंबित कर दिया। दोनों के खिलाफ विस्त्रत जांच के लिए शासन स्तर से एक कमेटी गठित की गई है। इसके साथ ही छह नवंबर को सहायक उद्यान निरीक्षक व बीज वितरण प्रभारी संजीव यादव को निलंबित कर दिया। इसके बाद कनिष्ठ सहायक सुनील कुार को निलंबित कर दिया।
5 हजार प्रति क्विंटल तक ब्लैक में बिका बीज
किसान नेता श्याम सिंह चाहर का आरोप है कि उद्यान विभाग के अधिकारियों ने अच्छी गुणवत्ता का बीज तीन से पांच हजार रुपये प्रति क्विेंटल तक ब्लैक में बेच दिया।