आगरालीक्स…Agra News : आगरा नगर निगम की सीमा में 20 और एडीए की सीमा में 77 गांव शामिल होंगे। ( Agra News : 20 new village include in Nagar Nigam & 77 Village in ADA#Agra )
नगर निगम की सीमा में 20 गांव शामिल किए जाएंगे, इन गांवों में नगर निगम विकास कार्य करेगा। इसके साथ ही नगर निगम की सीमा में शामिल होने के बाद हाउस टैक्स भी लगने लगेगा। इससे पहले नगर निगम ने 2020 21 में 36 गांवों में शामिल किया था, इससे नगर निगम का क्षेत्रफल 15712 हेक्टेयर हो गया है।
नगर निगम की सीमा में ये गांव होंगे शामिल
लखनपुर, मोहम्मदपु, सुनारी, अरतौनी, दौरेठा, अजीजपुर, पथौली, मघटई, स्वामी मुस्तकिल, बाईंपुर, सुचैता, बमरौली, बरौली अहीर, बगदा, मियांपुर, सैमरी, लकावली, अकबरपुर, धनौली।
एडीए में शामिल होंगे 77 गांव
वहीं, एडीए में 77 गांव शामिल होंगे, इसके लिए अछनेरा, किरावली और सदर तहसील के गांवों को चिन्हित किया गया है। इससे पहले एडीए का सीमा विस्तार 26 साल पहले हुआ था, अभी एडीए की सीमा में 245 गांव हैं।