आगरालीक्स .Agra News : ..आगरा की डॉक्टर की पालतू चार साल की लूसी लापता, लूसी का पता बताने वाले को 50 हजार रुपये का ईनाम। ( Agra News : Doctor’s 4 year old pet Lusee goes missing in Agra#Agra)
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के लक्स पैराडाइज, फतेहाबाद रोड पर डॉ. एकता और डॉ. देबूप्रिया अपने परिवार के साथ रह रही हैं। डॉ. एकता एसएन मेडिकल कॉलेज से एमडी कर रही हैं। घर पर चाल साल की लूसी, तीन साल की एली और डेढ़ साल की बैले है। 12 फरवरी को लूसी को मेट्रो स्टेशन के पास घुमा रहे थे इसी दौरान उस क्षेत्र के डॉगी आ गए, लूसी को बचाने के प्रयास किए इस दौरान लूसी लापता हो गई। इसके बाद से उसका पता नहीं चला है।
पोस्टर लगाए, 50 हजार के ईनाम की घोषणा
इसके बाद से डॉ. एकता और देबूप्रिया लूसी की तलाश कर रही हैं, आस पास के क्षेत्रों में लूसी की तलाश की। विभव नगर से लेकर शहीद नगर में घूमे लेकिन लूसी का पता नहीं चला है जगह जगह उसके पोस्टर लगाए हैं। लूसी का पता लगाने वाले को 50 हजार रुपये देने के लिए कहा है।