प्रयागराजलीक्स…Pragraj News : महाकुंभ का आखिरी स्नान कल महाश्विरात्रि पर होगा, आज शाम से प्रयागराज नो व्हीकल जोन। प्रयागराज के एंट्री प्वाइंट पर जाम, संगम घाट पर भीड़ कम। ( Pragraj News : No vehicle zone from 6 PM today for Last Snan of Mahakumbh#Pragraj)
13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ का आखिरी स्नान 26 फरवरी को महाश्विरात्रि पर होगा इसके लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। प्रयागराज के सभी एंट्री प्वाइंट पर वाहनों को रोका जा रहा है। जिससे अंदर भीड़ का दबाव कम रहे, अन्य स्नान पर्व की तुलना में अभी संगम पर भीड़ कम है। मगर, लोगों के आने का सिलसिला जारी है इससे भीड़ का दबाव बढ़ने लगा है।
आज शाम छह बजे से प्रयागराज नो व्हीकल जोन
आज शाम चार बजे से महाकुंभ मेला स्थल और शाम छह बजे से प्रयागराज नो व्हीकल जोन हो जाएगा किसी भी तरह के कोई वाहन नहीं चलेंगे। यह व्यवस्था आखिरी स्नान के समाप्त होने तक लागू रहेगी।