आगरालीक्स…Agra News: आगरा में बच्चों में डायबिटीज के मामले बढ़ रहे हैं, इन्हें इंसुलिन देनी पड़ती है। ( Agra News : Type 1 Diabetes patient increases in Agra #Agra )
एसएन मेडिकल कॉलेज में डायबिटीज टाइप वन के लिए क्लीनिक चल रहा है। इसमें इंसुलिन नहीं बनती है यह बीमारी बच्चों को होती है और शुगर नियंत्रित रखने के लिए बच्चों को ताउम्र इंसुलिन इंजेक्शन लगवाने होते हैं।
हर सप्ताह दो से तीन मरीज
एसएन के डायबिटीज टाइप वन के प्रभारी डॉ. प्रभात अग्रवाल के अनुसार, ओपीडी में हर सप्ताह दो से तीन नए मरीज आ रहे हैं। अभी तक 281 बच्चों का पंजीकरण हो चुका है इन्हें फ्री इंसुलिन के इंजेक्श दिए जा रहे हैं इसमें 271 बच्चे और पांच बच्चियां हैं।