आगरालीक्स… आगरा में 24 घंटे में 23.7 एमएम बारिश हुई, जानें आज कैसा रहेगा मौसम, क्या है मौसम विभाग का पूर्वानुमान।
आगरा में रविवार को तेज बारिश हुई, इसके बाद धूप निकल आई। इससे गर्मी और उमस बढ़ गई। सोमवार सुबह बादल छाने के साथ ही हवा चलने लगी है, सात बजे के बाद मौसम में गर्माहट आ गई है और तापमान बढ़ने लगा है। धीरे धीरे तापमान बढ़ रहा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है, कुछ देर के लिए तेज बारिश होगी।

23 और 24 अगस्त को निकलेगी तेज धूप
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 23 और 24 अगस्त को तेज धूप निकलेगी, इससे तापमान भी बढ़ जाएगा। गर्मी और उमस से लोग परेशान रहेंगे। 25 अगस्त को बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है।
आईएमडी का पूर्वानुमान
22-Aug 28.0 32.0 Generally cloudy sky with a few spells of rain or thundershowers
23-Aug 26.0 32.0 Mainly Clear sky
24-Aug 26.0 31.0 Mainly Clear sky
25-Aug 27.0 31.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
26-Aug 27.0 32.0 Mainly Clear sky
27-Aug 28.0 32.0 Partly cloudy sky