आगरालीक्स….. आगरा के एक कान्वेंट स्कूल के छात्र छात्रा हुए लापता, सीसीटीवी में एक साथ जाते हुए दिखाई दिए छात्र छात्रा, एक महिला और एक युवक भी लापता, पुलिस तलाश में जुटी।
आगरा के शाहगंज क्षेत्र के कान्वेंट स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ने वाले छात्र छात्रा लापता हो गए हैं। छात्र के पिता का कहना है कि बेटा शनिवार सुबह स्कूल जाने के लिए निकला, इसके बाद वह नहीं लौटा, स्कूल में परिजन पहुंचे। स्कूल से पता चला कि वह स्कूल आया ही नहीं। छात्र की तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला है।

सीसीटीवी में छात्र और छात्रा साथ जाते दिखाई दिए
छात्र के पिता ने थाने में तहरीर दी, इसके कुछ देर बाद ही छात्रा के भी परिजन आ गए, उन्होंने बताया कि बेटी स्कूल गई थी इसके बाद नहीं लौटी है। पुलिस ने सीसीटीवी चेक किए। सीसीटीवी में छात्र और छात्रा एक साथ जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। छात्र छात्रा के शहर से बाहर जाने की आशंका है, इसके लिए टीमें गठित की गई हैं। थाना प्रभारी जसवीर सिंह सिरोही का कहना है कि एक टीम को आगरा से बाहर भेजा गया है।
घर से गायब हुई 28 साल की विवाहिता
अलबतिया, थाना जगदीशपुरा क्षेत्र. से 28 साल की विवाहिता लापता है, परिजनों ने पुलिस को सूचना दी कि 12 अगस्त से बेटी को पति ने मारा था, इसके बाद से उनकी बेटी लापता है, उसका अभी तक पता नहीं चला है। कालिंदी विहार से 38 साल का दीपक कुमार नौ अगस्त से लापता है।