आगरालीक्स …..आगरा में करीब एक महीने बाद कोरोना का कोई भी नया केस नहीं मिला है लेकिन कोरोना के एक्टिव केस खत्म नहीं हुए हैं। आगरा में अभी भी कोरोना के एक्टिव केस हैं।

जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को आगरा में कोरोना का कोई नया केस नहीं मिला है, 17 अप्रैल के बाद से आगरा में लगातार कोरोना के केस मिल रहे थे, करीब एक महीने बाद कोई नया केस नहीं मिले से राहत है।
कोरोना के एक्टिव केस 24
कोरोना का कोई नया केस नहीं मिला है लेकिन एक्टिव केस खत्म नहीं हुए हैं। आगरा में कोरोना के एक्टिव केस 24 हैं, ये सभी अपने घर पर होम आइसोलेशन में हैं।