नईदिल्लीलीक्स… लालू यादव के 17 ठिकानों पर सीबीआई का छापा। आजम खां 27 माह बाद जेल से बाहर। हादसे में छह जिंदा जले। साथ में प्रमुख खबरें।
आजम खां को 27 महीने बाद जेल से मिली रिहाई

सपा नेता एवं पूर्व मंत्री आजम खां 27 माह बाद आज सीतापुर जेल से रिहा हो गए। हाईकोर्ट ने उनकी अंतरिम जमानत मंजूर की है।
शिवपाल लेने आए, समर्थकों से मिल भावुक हुए
जेल से बाहर उनके दोनों बेटे, प्रसपा नेता शिवपाल सिंह यादव मौजूद थे। इसके बाद उन्हें पूर्व विधायक अनूप गुप्ता के घर लाया गया, जहां उनके समर्थकों ने स्वागत किया। वह गले मिले तो भावुक हो गए।
झूठ के लम्हे होते हैं सदिया नहीं
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी उनकी रिहाई पर ट्वीट किया- आपका हार्दिक स्वागत है। सुप्रीम कोर्ट ने न्याय के नये मानक तय किए हैं। सभी मामलों में बाइज्जत बरी होंगे। झूठ के लम्हे होते हैं, सदिया नहीं।
रेलवे भर्ती बोर्ड में गड़बड़ी का मामला

बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव परिवार की परेशानियां कम नहीं हो रही हैं। सीबीआई ने आज उनके ठिकानों पर छापेमारी की। सीबीआई ने लालू प्रसाद यादव परिवार के पटना और दिल्ली के 17 ठिकानों पर रेलवे भर्ती बोर्ड में हुई गड़बड़ी के मामले में यह कार्रवाई की।
राबड़ी और तेजप्रताप से पूछताछ
सीबीआई ने राबड़ी देवी, मीसा और तेजप्रताप यादव के घरों पर भी छापे मारे और पूछताछ की।
सिद्धू का जेल जाना तय, याचिका नामंजूर

पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की समर्पण करने की तिथि आगे बढ़ाने की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने नामंजूर कर दी है। सिद्धू को अब शीघ्र समर्पण करना होगा अथवा पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजेगी। सुप्रीम कोर्ट ने 34 साल पुराने रोडरेज मामले में सिद्धू को एक साल की सजा सुनाई है। सिद्धू इस समय पटियाला में अपने घर पर हैं।
ट्रक व पेट्रोल टैंकर में भिड़ंत, छह जिंदा जले
महाराष्ट्र के चंद्रपुर में शुक्रवार तड़के तेज रफ्तार ट्रक और पेट्रोल टैंकर के बीच भिड़ंत में छह लोग जिंदा जल गए। अजयपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक का पहिया फटने से वह बेकाबू होकर सामने से आ रहे पेट्रोल से भरे टैंकर से टकरा गया। धमाके के साथ आग लगने से दोनों वाहन धू-धू कर जलने लगे।
शवों की शिनाख्त मुश्किल, कई पेड़ भी जले
आग से छह लोग जिंदा जल गए, जिनमें दोनों वाहनों के चालक भी शामिल हैं। शव इतनी बुरी तरह जले हैं कि शिनाख्त भी संभव नहीं है। पेट्रोल फैलने से आसपास के पेड़ और खेतों में भी आग लग गई, जिस पर दमकलों ने काबू पाया।
आगरालीक्स ….आगरा में चोरों ने पुलिसकर्मियों के सरकारी आवास में चोरी कर ली, एक नहीं तीन पुलिसकर्मियों के आवास के ताले तोड़कर चोर अंदर घुसे और चोरी कर