आगरालीक्स…आगरा में निशुल्क हेल्थ कैम्प में 240 लोगों ने कराया अपना चेकअप. उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल और डीसीबी बैंक ने कैंप
उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल और डीसीबी बैंक की ओर से सराफा मार्केट नमक की मंडी में शुक्रवार को नि:शुल्क हेल्थ कैंप लगाया गया। शिविर में 240 लोगों की शुगर, बीपी, ईसीजी और आंखों की जांच की गई और परामर्श दिया गया। उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल के डॉ. प्रकाश पुरसनानी ने लोगों का चेकअप किया और परामर्श दिया। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली के बारे में लोगों को अवगत कराया और कहा कि बरसात के मौसम में मलेरिया और डेंगू की बीमारी फैलने का खतरा रहता है। ऐसे में साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिए जाने की जरूरत है।
शिविर में उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल के रीजनल बिजनेस हेड दिव्य प्रशांत बजाज, बिजनेस डेवलपमेंट हेड तरुण मैनी, डीसीबी बैंक के मैनेजर सुनील त्रिपाठी, सराफा स्वर्णकार व्यावसायिक कमेटी के अध्यक्ष धीरज वर्मा का विशेष योगदान रहा।