आगरालीक्स…आगरा में तीन दिन से नहीं आ रहा पानी. उमसभरी गर्मी में पानी के लिए रातभर जाग कर नलों को देख रहे लोग. जानें कब से आएगा पानी
आगरा में पिछले तीन दिन से पानी की समस्या बनी हुई है. शहर के कई इलाकों में पानी नहीं आ रहा है. भीषण गर्मी के बीच पानी की समस्या ने लोगों को बुरी तरह से परेशान कर दिया है. लोगों को पानी के लिए रातभर जागना पड़ रहा है. रात को बार—बार नलों को चेक किया जा रहा है. सुबह और शाम को भी पानी की समस्या बनी हुई है.
अधिकारी बोले—कल से सामान्य होगी सप्लाई
आगरा में पानी की समस्या पर अधिकारियों का कहना है कि आज शाम से पानी चालू कर दिया गया है. कल यानी शनिवार से सप्लाई पूरी तरह से सामान्य हो जाएगी.