आगरालीक्स …Agra जीएसटी 2.0 से थार की कीमत 1.32 लाख हुई कम, मारुति की s presso 3.50 लाख रुपये में, 55 हजार में बाइक। आगरा में 2500 चार पहिया वाहनों की बुकिंग। ( Agra News: 2500 Four Wheeler booked, Thar & Other Car rates slashes#Agra)
जीएसटी 2.0 में कार पर जीएसटी 28 प्रतिशत लगता था इसे घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है। लग्जरी कार पर जीएससी 28 प्रतिशत और 22 प्रतिशत सेस लगता था इस तरह 50 प्रतिशत टैक्स लगता था अब जीएसटी 40 प्रतिशत कर दिया गया है और सेस खत्म कर दिया है। इससे कार और बाइक की कीमतों में गिरावट आई है।
मारुति की कार 3.49 लाख रुपये में
मारुति ने अपनी कार की कीमतों में 1.29 लाख रुपये तक की कमी की है। सबसे सस्ती कार s presso 3.50 लाख रुपये में है। ब्रेजा, आल्टो, वैगनआर सहित अन्य कार की कीमतों में भी गिरावट आई है।
थार की कीमतों में भी गिरावट
महिंद्रा ने xub300 की कीमत में 1.56 लाख की कमी जीएसटी के कारण की है इसके साथ ही आफर भी दिए जा रहे हैं। इस तरह 2.56 लाख रुपये की कमी की गई है। थार थ्री डोर मॉडल की कीमत में 1.35 लाख रुपये की कमी की गई है अब शुरुआती कीमत 10.32 लाख रुपये है।
टाटा tiago अब 4.57 लाख रुपये में
टाटा मोटर्स ने कार पर करीब दो लाख रुपये तक की गिरावट की है। टाटा tiago अब 4.57 लाख रुपये की है, नेक्सोन 7.31 लाख रुपये की है।
ग्रांड आई 10 अब 5.99 लाख रुपये
हुंडई ने 2.40 लाख रुपये तक की कमी की है, ग्रांड आई 10 अब 5.99 लाख रुपये कीमत है। क्रेटा के दाम में अब 10.73 लाख रुपये हो गई है।
हीरो एचएफ बाइक 55 हजार में
बाइक सहित दो पहिया वाहनों में 350 सीसी से कम इंजन की क्षमता वाली बाइक्स पर 28 प्रतिशत जीएसटी था इसे कम कर दिया गया है और जीएसटी 18 प्रतिशत कर दिया है। जबकि 350 सीसी से अधिक की बाइक पर जीएसटी 40 प्रतिशत है। हीरो मोटोकॉर्प की एचएफ डिलक्स की कीमत करीब 55 हजार रुपये है। स्प्लेंटर प्लस 73346 रुपये की है। यह पहले 80 हजार से अधिक की है। बजाज की सबसे सस्ती बाइक 61 हजार रुपये है।