आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आईएमए सचिव के अस्पताल के बाहर जुटे किसान नेता, पुलिस फोर्स ने प्रदर्शन करने से रोका। ( Agra News: Farmer leader reaches IMA, Agra Secretary Hospital for Protest#Agra )
आईएमए, आगरा के सचिव डॉ. रजनीश कुमार मिश्रा का ताजनगरी फेज टू में सुश्रुत हेल्थ केयर सेंटर है। उनके पार्टनर अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील कुमार कुशवाहा है, साल 2022 में धिमिश्री के रहने वाले पप्पू के सीधे पैर की जांघ की हडडी सड़क हादसे में टूट गई थी, उन्होंने सुश्रुत हॉस्पिटल में सर्जरी कराई। हडृडी नहीं जुड़ी तो डॉक्टर ने उनकी दोबारा सर्जरी करने के लिए कहा, इसे लेकर विवाद शुरू हो गया। डॉ. सुनील कुमार कुशवाह का आरोप है कि 13 सितंबर को मरीज अपने साथ एक व्यक्ति को लेकर आया, आरोप है कि उसने तीन लाख रुपये की मांग की, रुपये न देने पर हॉस्पिटल में तोड़फोड़ और धरना देने की चेतावनी दी। इसके बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर कहा है कि सोमवार सुबह 11 बजे सुश्रुत हॉस्पिटल पर प्रदर्शन किय जाएगा।
बड़ी संख्या में पहुंचे किसान नेता
आईएमए, आगरा के सचिव डॉ. रजनीश कुमार मिश्रा के सुश्रुत हेल्थ केयर सेंटर का घेराव करने के लिए बड़ी संख्या में किसान नेता पहुंच गए। हॉस्पिटल पर पहले से ही पुलिस फोर्स तैनात था पुलिस ने किसान नेताओं को रोक लिया है और हॉस्पिटल की तरफ नहीं जाने दे रहे हैं।