Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: 2500 shops are getting ready from the vending zone in Agra. If you also want a shop then you will have to do this work…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: 2500 shops are getting ready from the vending zone in Agra. If you also want a shop then you will have to do this work…#agranews

243

आगरालीक्स…आगरा में वेंडिंग जोन से 2500 दुकानें हो रही तैयार. आपको भी चाहिए दुकान तो करना होगा ये काम…

आगरा में नगर निगम ने वेंडिंग जोन बनाने शुरू कर दिए हैं. खंदारी पर मास्टर प्लान रोड और राजा की मंडी चौराहे से नूरी दरवाजा जाने वाले मार्ग पर वेंडिंग जोन में दुकानें बनाई गई हैं. इसके अलावा कारगिल पेट्रोल पंप पर भी वेंडिंग जोन तैयार हो गया है. नगर निगम द्वारा संजय प्लेस सहित शहर के 30 स्थलों पर वेडिंग जोन बनाए जा रहे हैं. इन वेंडिंग जोन में 2500 दुकानें बनाई जाएंगी. इन दुकानों का एक जैसा रंग और आकार होगा. इन दुकानों को ठेल ढकेल लगाने वालों को आवंटित किया जाएगा.

आगरा में यहां बनेंगे वेंडिंग जोन
लोहामंडी जोनल आफिस के बाहर,आवास विकास कॉलोनी आर्यन स्कूल के पास, पालीवाल पार्क लाइब्रेरी के सामने, भागीरथी देवी मार्ग से आरबीएस कॉलेज, भावना एस्टेट रोड से एनएच 19 के बीच, सचखंड हॉस्पिटल रोड, विशाल मेगा मार्ट के पास फतेहाबाद रोड, नील फ्लोरेंस से आनंदा रामरघु के बीच, अमर होटल से राजपुर चुंगी के बीच, भवान टॉकीज फ्लाईओवर, शहीद स्मारक, आई लव आगरा फतेहाबाद रोड, चंद्रावती स्कूल के पास, हुब्बलाल स्कूल बालूगंज, राजा की मंडी से नूरी दरवाजा के बीच, सेवला से गोकुलपुरा वाली रोड, निराला नगर से जज कंपाउंड के बीच, न्यू आगरा से चुंगी स्कूल के बीच, कोठी मीना बाजार के सामने, विजय नगर कॉलोनी में राधा क्रष्ण मंदिर के पास, पालीवाल पार्क में पीर कल्याणी जाने वाली रोड

दुकान के लिए करना होगा ये काम
अगर आप भी वेंडिंग जोन में अपने लिए दुकान आवंटित कराना चाहते हैं तो इसके लिए आपका नगर निगम में डूडा कार्यालय में जाना होगा. यहां आपको एक फार्म दिया जाएगा. उस फार्म को जरूरी जानकारी के साथ भरना होगा. इसमें 200 रुपये की रसीद काटी जाएगी. आधार कार्ड लेकर जाना है. इसके बाद निश्चित समय पर वेंडिंग जोन की दुकानों का आवंटन लॉटरी प्रक्रिया से होगा. अगर आपका नाम इसमें आ जाता है तो आपको दुकान आवंटित कर दी जाएगी. जिन क्षेत्रों में वेंडिंग जोन बनेंगे वहां ठेल ढकेल नहीं लगेंगे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

error: Content is protected !!