Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: 450 transporters of Agra are ready to go out of the city, but everyone has this demand…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: 450 transporters of Agra are ready to go out of the city, but everyone has this demand…#agranews

109

आगरालीक्स…आगरा के 450 ट्रांसपोर्टर शहर से बाहर जाने को तैयार, लेकिन सभी की मांग ये. मंडलायुक्त ने कहा—जल्द से जल्द पूरा हो ये काम

मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी की अध्यक्षता में ट्रांसपोर्ट एजेंसियों को आगरा विकास प्राधिकरण की ट्रांसपोर्ट नगर योजना शिफ्ट करवाने के संबंध में बैठक हुई। जिसमें एडीए उपाध्यक्ष, नगरायुक्त, डीसीपी ट्रैफिक एवं ट्रांसपोर्ट से जुड़े व्यवसायी मौजूद रहे। बैठक में ट्रांसपोर्टरों द्वारा बताया गया कि वर्तमान में उनकी यूनियन में लगभग 450 ट्रांसपोर्टर हैं जो शहर से बाहर जाने को तैयार हैं। उनकी मांग है कि सभी को एक साथ एक ही जगह रियायती दरों पर भूखंड आंवटित किए जाएं। एडीए की ट्रांसपोर्ट नगर योजना में आंवटित भूखंड में शेष 55 बाकी हैं। इस पर मंडलायुक्त ने ट्रांसपोर्टरों से शेष 55 भूखंड के लिए आवेदन करने के लिए कहा तो ट्रांसपोर्टरों द्वारा समस्या रखी गयी कि ट्रांसपोर्ट नगर योजना में जिन सेक्टरों में रिक्त भूखंड बचे हैं वहां बड़े वाहनों के आने जाने के लिए कोई सुगम रास्ता नहीं है। बरसात के दिनों में वहां भारी जलभराव हो जाता है।

डीसीपी ट्रैफिक द्वारा बताया गया कि दिन में यमुना किनारे पर लोडेड वाहनों के कारण कई बार जाम लग जाता है। वहीं नगरायुक्त महोदय द्वारा बताया गया कि ट्रांसपोर्ट नगर योजना में विकास कार्य कराने हेतु 3 करोड़ के कार्य स्वीकृत किए जा चुके हैं जिसमें कई काम हो चुके हैं। ट्रांसपोर्ट नगर में सभी ट्रांसपोर्टरों को शिफ्ट करने की योजना बनाने के दौरान यमुना किनारा रोड़ पर संचालित ट्रांसपोर्ट एजेंसियों के कारण यहां लगने वाली जाम की समस्या को ध्यान में रखा गया था।

उपरोक्त विषयों पर चर्चा के बाद मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने एडीए उपाध्यक्ष और नगरायुक्त को निर्देशित करते हुए कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर योजना को लेकर ट्रांसपोर्टरों द्वारा उपरोक्त जो समस्याएं रखी गयी हैं उन सभी का समाधान कराया जाए। ट्रांसपोर्टरों को संबोधित करते हुए कहा कि शहर की जनता की सुविधाओं का ध्यान रखना प्रशासन के साथ-साथ सभी ट्रांसपोर्टरों की भी जिम्मेदारी है। इसलिए शिफ्ट करने का मन बनाते हुए शेष भूखंड के लिए आवेदन करें। प्राथमिकता के तौर पर यमुना किनारा रोड़ वाले सभी ट्रांसपोर्ट एंजेसिंयों को ट्रांसपोर्ट नगर योजना में शिफ्ट करना है। वहीं ट्रांसपोर्टरों की मांग व सुझाव को ध्यान में रखते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि अगर कोई नया लैंड पार्सल मिलता है तो उस पर भी विचार कर सकते हैं।

डेयरी को कैटल कॉलोनी में शिफ्ट करने को लेकर डेयरी संचालकों – पशुपालकों के साथ मंडलायुक्त महोदया ने की बैठक
आगरा विकास प्राधिकरण की कैटल कॉलोनी योजना में डेयरी को शिफ्ट किए जाने को लेकर मंडल आयुक्त रितु माहेश्वरीजी की अध्यक्षता में आज शुक्रवार को डेयरी संचालकों और पशुपालकों के साथ बैठक हुई। योजना की शुरुआत से लेकर वर्तमान तक विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। मंडलायुक्त ने एडीए उपाध्यक्ष और नगरायुक्त को डेयरी संचालकों व पशुपालकों के साथ अलग से बैठक कर विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा कर रास्ता निकालने के निर्देश दिए।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!