आगरालीक्स …Agra News : आगरा के होटल के कमरे में महिला मित्र के सामने आग लगाने वाले कारोबारी की मौत। कारोबारी की पत्नी ने पति की महिला मित्र और उसके भाई पर दर्ज कराया है मुकदमा। ( Agra News : 32 year old businessman set himself fire in front on Woman friend in hotel died#Agra )
सैनिक बिहार टेढ़ी बगिया निवासी चांदी कारोबारी आठ अप्रैल को घटिया आजम खां स्थित पार्क एवेन्यू होटल में अपनी महिला मित्र कंचन को लेकर पहुंचा था। विवाद के बाद चंद्रशेखर ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली थी, कुछ देर बाद ही चंद्रशेखर आग की लपटों से घिरा हुआ चीखते हुए कमरे से बाहर भागा, उसे बचाने में महिला मित्र कंचन के हाथ झुलस गए थे। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
महिला मित्र पर लगाए ब्लैकमेल करने के आरोप
इस मामले में चंद्रशेखर की पत्नी अंजली ने आरोप लगाए थे कि उसके पति को कंचन शर्मा और उसके भाई विनय ने जाल में फंसा लिया था इसके बाद से उससे पैसों की वसूली की जा रही थी। इंस्पेक्टर हरीपर्वत का मीडिया से कहना है कि चंद्रशेखर ने म्रत्यु पूर्व लिखित बयान दिए हैं, इसमें कहा कि उससे धीरे धीरे 1.40 लाख रुपये वसूले गए उससे लगातार रुपयों की मांग की जा रही थी, कंचन उस पर शादी का दबाव बना रही थी, परेशान होकर उसने खुदकुशी का प्रयास किया था। इसी आधार पर पुलिस अग्रिम कार्रवाई करेगी।