आगरालीक्स आगरा में युवक की हत्या।
आगरा के फतेहाबाद के गांव कच्छपुरा के रहने वाले प्रेमवीर 32 साल बुधवार रात को खेत पर सोने गए थे। गुरुवार सुबह जब परिजन खेत पर पहुंचे तो वहां प्रेमवीर खून से लथपथ पड़े थे। प्रेमवीर की मौत होने पर आस पास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग आ गए। पुलिस को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही जांच शुरू कर दी है।