आगरालीक्स …Agra News: आगरा के पनवारी कांड में कोर्ट ने 36 आरोपियों को माना दोषी, 30 मई को सुनाई जाएगी सजा। भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल को 2022 में बरी कर दिया गया था, कोर्ट ने 15 आरोपियों को संदेश का लाभ देते हुए बरी कर दिया है। ( Agra News: 36 accused found guilty in Panwari Kand, Sentence pronounced on 30th May 2025, Full detail#Agra )
आगरा के सिकंदरा के पनवारी गांव में 21 जून 1990 को चोखेलाल जाटव की बेटी की शादी थी, सदर के नगला पदमा से बारात आई। रात में जब बरात चढ़ने लगी तो जाट समाज के लोगों ने विरोध किया, बरात नहीं चढ़ी। दूसरे दिन पुलिस की मौजूदगी में बरात चढ़ाई जा रही थी, पांच छह हजार लोग आ गए और बरात चढ़ने से रोग दी, दंगा हो गया। पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी, सोनी राम जाट की मौत हो गई थी। इसके बाद गांव से लेकर शहर में दंगा फैल गया।
लगाना पड़ा था कर्फ्यू
पनवारी के बाद शहर में दंगा भड़कने पर कर्फ्यू लगाना पड़ा था। 22 जून 1990 को सिकंदरा थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी ने छह हजार अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला, एससी एसटी एक्ट, लोक व्यवस्था भंग करने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
भाजपा विधायक हुए बरी, 36 आरोपियों को माना दोषी
पनवारी कांड में 21 गवाहों की गवाही हुई। साक्ष्य के अभाव में 2022 में फतेहपुर सीकरी से भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल को बरी कर दिया गया। बुधवार को एससी एसटी पुष्कर उपाध्याय के कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने 36 आरोपियों को दोषी माना है और 15 को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया। अब 30 मई को दंड मात्र की सुनवाई होगी।