आगरालीक्स…. आगरा में कोरोना के 48 केस मिल चुके हैं, कोरोना मरीजों में सर्दी जुकाम और बुखार के लक्षण मिल रहे हैं। आज सरकारी अस्पतालों में होगी माॅकड्रिल।

आगरा में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं, 23 मार्च को पहला केस मिला था इसके बाद से तीन से चार केस हर रोज आ रहे हैं। एक दिन में कोरोना के आठ केस तक मिल चुके हैं लेकिन राहत है कि कोरोना संक्रमित मरीजों में मामूली लक्षण मिल रहे हैं। मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ रही है। घर पर ही इलाज लेकर मरीज ठीक हो रहे हैं।
सरकारी अस्पतालों में माॅकड्रिल
मंगलवार को सुबह 11 बजे से एसएन मेडिकल काॅलेज, जिला अस्पताल के साथ ही सीएचसी पर माॅकड्रिल होगी। इसमें रेस्पोंस टाइम के साथ ही इलाज के इंतजाम देखे जाएंगे।