आगरालीक्स… स्कूल खुलने के बाद से घर का सुबह सुबह का माहौल, सुबह पांच से आठ बजे तक अफरा तफरी, बच्चों के स्कूल जाते ही पिन ड्राॅप साइलेंस।

आगरा में नए सत्र की कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं, कक्षा एक से 10 वीं तक के छात्रों के स्कूल सुबह सात से साढ़े सात बजे है, जबकि नर्सरी और यूकेजी के छात्रों के स्कूल सुबह आठ बजे के बाद खुल रहे हैं। सुबह सुबह मम्मी पापा बच्चों को तैयार करने में लग रहे हैं। सुबह बच्चों को जगाने में सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।
पापा करा रहे स्नान, मम्मा तैयार कर रहीं लंच
बच्चों को सुबह सुबह समय से स्कूल भेजने के लिए पापा बच्चे को दैनिक कार्य कराने के बाद स्नान करा रहे हैं जबकि मम्मी बच्चों के लिए लंच तैयार कर रही हैं, सुबह छह बजे से ही स्कूल बस और वैन के आने का सिलसिला शुरू हो जाता है।