Thursday , 29 October 2026
Home आगरा Agra News: 5 hop on hop off buses will run in Agra. Know the specialty of this bus. Important instructions for electronic buses also…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: 5 hop on hop off buses will run in Agra. Know the specialty of this bus. Important instructions for electronic buses also…#agranews

279

आगरालीक्स…आगरा में चलेंगी 5 हॉप ऑन हॉप ऑफ बसें. जानिए इस बस की खासियत. इलेक्ट्रोनिक बसों के लिए भी जरूरी निर्देश

आज बुधवार को मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने आगरा मथुरा सिटी बस ट्रांसपोर्ट के संबंध में नगर निगम और एडीए विभाग के साथ बैठक ली। बैठक में मंडलायुक्त ने आगरा-मथुरा में संचालित इलेक्ट्रॉनिक बसों एवं चार्जिंग स्टेशन की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में आगरा नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल, आगरा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ मौजूद रहे जबकि मथुरा नगर आयुक्त अनुनय झा वर्चुअल माध्यम से जुड़े। पर्यटन को ध्यान में रखते हुए ऐतिहासिक स्थलों और नगर भ्रमण के लिए आगरा में पांच हॉप ऑन हॉप ऑफ बस चलाने के निर्देश दिए जिसमें पर्यटकों को ऐतिहासिक स्थल और शहर की संपूर्ण जानकारी देने के लिए एक टूरिस्ट गाइड भी मौजूद रहेगा। इन बसों में बुकिंग करने के लिए ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन सुविधा भी दिए जाने के निर्देश दिए गए। इसी तर्ज पर मथुरा-वृंदावन में भी हॉप ऑन होप ऑफ बसें चलाने के लिए मंडलायुक्त ने मथुरा नगरायुक्त को प्रस्ताव तैयार करने को निर्देशित किया।

बैठक में आगरा-मथुरा में संचालित इलेक्ट्रॉनिक बसों से जुड़ी रिपोर्ट में सामने आया कि शहर के कई रूटों पर बसों में आधी से ज्यादा खाली सीटें रहती हैं जिसकी वजह से निगम की आय में बढ़ोतरी नहीं हो रही है। वहीँ इन बसों में कई यात्री बिना टिकट के सफर कर रहे हैं जिससे राजस्व को हानि पहुंच रही है। मंडलायुक्त महोदया ने बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए रूट रेशनलाइज करने एवं बेटिकट यात्रियों पर शिकंजा कसने को एक्शन प्लान बनाने के निर्देश दिए।

आगरा-मथुरा में अभी सिर्फ एक-एक ही चार्जिंग स्टेशन हैं जहां एक बार में सीमित संख्या में ही बसें चार्ज हो पाती हैं। इसलिए इन बसों के समुचित संचालन एवं भावी योजनाओं को ध्यान में रखते हुए मंडलायुक्त महोदया ने ईवी पॉलिसी के तहत आगरा और मथुरा में नए चार्जिंग स्टेशन डेवलप करने के निर्देश दिए।
पर्यटकों एवं स्थानीय यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बीओटी के आधार पर बस शेल्टर, इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले सिस्टम जिसमें बसों के रूट, स्टॉपेज एवं समय का पूरा विवरण हो, को तैयार करने के निर्देश दिए।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: An unreserved special train will run between Lucknow and Agra Fort for PET exam candidates…#agranews

आगरालीक्स…PET परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए लखनऊ–आगरा फोर्ट के बीच चलेगी अनारक्षित...

आगरा

What will the Karwa Chauth moon look like? Thick clouds blanket the sky over Agra

आगरालीक्स…कैसे दिखेगा करवाचौथ का चांद. आगरा के आसमान में घने बादलों का...

बिगलीक्स

Tragic: Mother and her two-year-old son killed in an accident in Artoni, Sikandra, Agra…#agranews

आगरालीक्स...दर्दनाक, सिकंदरा के अरतौनी में मां और उसके दो साल के बेटे...

आगरा

Agra Weather: Clouds gather over Agra; Meteorological Department issues a ‘yellow alert’ for heavy rain…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बादलों का डेरा, मौसम विभाग का तेज बारिश को लेकर...

error: Content is protected !!