आगरालीक्स…आगरा के व्यापारी का होटल के कमरे में मिला शव. वृंदावन गया था, किये थे बांकेबिहारी के दर्शन. सुसाइड नोट मिला
आगरा के एक व्यापारी का मथुरा के एक होटल में शव मिला है. वह मंगलवार को वृंदावन गए थे और मथुरा के होटल कृष्णा रोयल में ठहरे थे. होटल कर्मियों ने आज सुबह रिस्पांस न मिलने पर जब उनका कमरा देखा तो कमरे में उनका शव पंखे से लटका हुआ था. घटना की जानकारी परिजनों को दी है. शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें सुसाइड का कारण कर्ज बताया गया है.
मृतक व्यापारी का नाम संजीव कुमार गुप्ता है. वह फतेहाबाद के रहने वाले थे और उनकी शमसाबाद के अबंतीबाई चौराहे पर आटो पार्टस की दुकान है. उनकी बेटी युक्ति गुप्ता ने बुधवार को थाने में तहरीर दी है जिसमें उउसने बताया कि पिता संजीव 18 सितंबर को घर से वृंदावन घूमने जाने की कहकर निकले थे. उन्होंने कृष्णा रिसार्ट में कमरा लिया था.
19 सितंबर की दोपहर उन्होंने 12 बजकर 30 मिनट पर वीडियो कॉल करके श्री बांके बिहारी जी के दर्शन कराए थे और शाम को चार बजे रिसॉर्ट पहुंचने की बात बताई. इसके बाद शाम को घर आने की बात कही लेकिन शाम से उनका फोन आना बंद हो गया. रात में करीब 12 बजे उनका फोन खुला लेकिन बात नहीं हो सकी. सुबह परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई. बुधवार दोपहर को मथुरा पुलिस का फोन आया जिसमें उन्होंने पिता के आत्महत्या करने की जानकारी दी.
पुलिस के अनुसार संजीव मंगलवार की रात 8 बजे रिसॉर्ट पहुंचे. कमरा नम्बरि 103 में रुके. बुधवार को सुबह छह बजे उन्हनें कमरा खाली करना था लेकिन दोपहर 11 बजे तक वह कमरे से बाहर नहीं आए. ऐसे में होटल स्टाफ ने फोन पर संपर्क किया लेकिन वह बंद आ रहा था जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी.
पुलिस की मौजूदगी में कमरा खोला गया तो संजीव का शव पंखे पर फंदे से लटका हुआ था. शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पुलिस ने फोन करके घर पर सूचना दी. मौके से सुसाइड नोट भी मिला जिसमें उन्होंने आत्महत्या का कारण कर्ज लिखा था. फतेहाबाद के चार लोगों से उनसे 20 लाख रुपये उधार लिए थे. वह पैसा वापस नहीं दे रहे थे. संजीव ने बाजार से कुछ पैसा उधार लिया था कर्जदार अपना पैसा मांग रहे थे. वह तनाव में थे और यह कदम उठाया.