Monday , 26 October 2026
Home बिगलीक्स Agra News : 50 year old died eating food in Bhagwati Dhaba, 6 point to save life in sudden cardiac arrest #Agra
बिगलीक्स

Agra News : 50 year old died eating food in Bhagwati Dhaba, 6 point to save life in sudden cardiac arrest #Agra

690

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के ढाबे पर पनीर की सब्जी से रोटी खाते खाते कारोबारी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका, ये छह तरीके जो अचानक से हार्ट अटैक पड़ने पर बचा सकते हैं जान। ( Agra News : 50 year old died eating food in Bhagwati Dhaba, 6 point to save life in sudden cardiac arrest #Agra)


आगरा के कैलाश विहार स्थित साईं क्लासिक कॉलोनी के रहने वाले 50 साल के आढ़ती 50 साल के संजय वर्मा शनिवार रात को सिकंदरा सब्जी मंडी के सामने स्थित भगवाती ढाबा पर खाना खाने गए थे। उन्होंने पनीर की सब्जी आर्डर की, आधी रोटी पनीर की सब्जी से खाने के बाद कुर्सी पर बैठे बैठे उनकी गर्दन एक तरफ झुग गई, ढाबा संचालक प्रदीप कुमार ने पुलिस को सूचना दी, एंबुलेंस से उन्हें लेकर एसएन पहुंचे लेकिन मौत हो चुकी थी। डॉक्टर ने हार्ट अटैक की आशंका बताई है।
भाई की मैरिज एनिवसरी पर किया डांस, सर्दी में 30 प्रतिशत ज्यादा खतरा
पुलिस को परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले ही संजय के भाई की मैरिज एनिवसरी थी, उसमें संजय ने डांस किया था। पहले से कोई बीमारी भी नहीं थी। चिकित्सकों का कहना है कि सर्दी में खून की नस सिकुड़ जाती हैं इससे ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है, ह्रदय रोगी, मधुमेह रोगी और जिनकी खून में नस में रुकावट है उन्हें हार्ट अटैक का खतरा रहता है। सर्दी में 30 प्रतिशत तक हार्ट अटैक के केस बढ़ जाते हैं।

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के कार्डियोथोरेसिक सर्जन डॉ. सुशील सिंघल के अनुसार, अचानक से हार्ट अटैक पड़ने पर तत्काल छह काम करें, जिससे मरीज की जान बचने की संभावना बनी रहती है।
1. शांत रहें और घबराएं नहीं: पहले खुद को शांत रखें और पीड़ित को भी शांत रहने के लिए कहें। घबराहट से स्थिति और बिगड़ सकती है।
2. तुरंत आपातकालीन सेवा को कॉल करें (): जल्द से जल्द एम्बुलेंस को बुलाएं और स्थिति के बारे में बताएं।
3. अस्पताल पहुंचने से पहले अस्थायी उपाय:
• यदि पीड़ित होश में है और सांस ले रहा है, तो उसे आराम से बैठाएं। लेटने की बजाय उसे सीधा बैठाकर रखें ताकि सांस लेने में आसानी हो।
• यदि एस्पिरिन (बिना कोटिंग वाली) उपलब्ध है, तो उसे चबाने के लिए दें। इससे खून पतला हो सकता है और हृदय पर दबाव कम हो सकता है।
• यदि नाइट्रोग्लिसरीन (डॉक्टर द्वारा पहले से बताई गई) उपलब्ध है और पीड़ित ने इसे पहले लिया हो, तो उसे एक गोली जीभ के नीचे रखने के लिए कहें।


4. CPR (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन): अगर पीड़ित बेहोश हो जाता है और सांस नहीं ले रहा है या उसकी नाड़ी महसूस नहीं हो रही है, तो तुरंत CPR शुरू करें। अगर आपको CPR करना आता है, तो छाती के बीच में 100-120 बार प्रति मिनट की दर से दबाव दें।
5. बॉडी को आराम दें: पीड़ित को हिलाएं नहीं और आराम की स्थिति में रहने दें। ज्यादा हिलने-डुलने से दिल पर अधिक जोर पड़ सकता है।
6. ऑक्सीजन की सुविधा: यदि घर पर ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध है और पीड़ित को सांस लेने में कठिनाई हो रही है, तो ऑक्सीजन सपोर्ट दें।

ये सभी कदम प्राथमिक मदद हैं, लेकिन हार्ट अटैक की स्थिति में अस्पताल में चिकित्सा उपचार बहुत जरूरी है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Crime News: Miscreants entered a house in Agra in broad daylight and made off with jewellery and cash worth ₹14 lakh…#agranews

आगरालीक्स…दुस्साहस, आगरा में दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाश. 14 लाख की ज्वैलरी...

बिगलीक्स

Agra News: Native Of Agra Sub Inspector Arun Chahar died in road accident in Muzaffarnagar

आगरालीक्स दुखद आगरा के रहने वाले मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन चौकी इंचार्ज...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Today weather forecast of Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 25th October 2026

आगरालीक्स आगरा का 25 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ विधानसभा मतदाता सूची...

error: Content is protected !!