Monday , 26 October 2026
Home आगरा Agra News: Sarva Sahay Seva Samiti’s 11th girl mass marriage ceremony concluded…#agranews
आगरा

Agra News: Sarva Sahay Seva Samiti’s 11th girl mass marriage ceremony concluded…#agranews

459

आगरालीक्स…आगरा में नौ निर्धन बेटियों के हाथ हुए पीले. धूमधाम से हुआ विवाह. आशीर्वाद संग गृहस्थी की दी सीख

आपसी तालमेल और सहनशीलता के साथ कर्तव्य का निर्वाहन की सीख देते हुए सर्व सहाय सेवा समिति ने नौ निर्धन बेटियों के हाथ पीले कर विदा किया। कमला नगर स्थित शिवशंकर सेवा सदन में 11 वें निर्धन कन्या सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कमला नगर के मार्ग से होते हुए नौ दूल्हों की बरात विवाह स्थल पर पहुंची तो हर कोइ बस टक टकी लगाए देखता रहा। द्वार पर कमलेश देवी, पारुल अग्रवाल, मोहिनी अग्रवाल, अंजली गर्ग, निधि अग्रवाल आदि सदस्याओं ने सभी वरों का आरता किया और स्वागत किया। जयमाला एवं वैदिक हवन फेरों के साथ विवाह की सभी रस्में पूर्ण की गयीं। सदस्याएं भावंरों के दौरान मांगलिक गीत गाती रहीं।

मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान, लॉयंस क्लब के पूर्व इंटरनेशनल अध्यक्ष जितेंद्र चौहान और एडीएम अजय कुमार सिंह ने वर वधुओं को शुभ आशीष दिया। राज्य महिला आयोग अध्यक्ष बबिता चौहान ने कहा कि बेटियां एक नहीं बल्कि दो घरों का मान रखने वाली होती हैं। सहनशीलता और धैर्य ही उनकी गृहस्थी के आधार स्तंभ होते हैं किंतु ये बात वरों पर भी लागू हाेती है। इसलिए आपसी तालमेल के साथ रिश्ते को आगे ले जाया जा सकता है।

जितेंद्र चौहान ने संस्था के सदस्याओं को संबोधित करते हुए कहा कि संस्था अब तक सैंकड़ों बेटियों का घर बसा चुकी है। इसक साथ ही वे विवाह के बाद बेटियों का हाल चाल जानती रहे और वर्ष में एक बार बेटियों के मायके के रूप में आयोजन करे और सभी विवाहित बेटियों को परिवार सहित आमंत्रित करे। अध्यक्ष दिलीप कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष तक 100 बेटियों के विवाह संस्था करा चुकी है। और महामंत्री आशीष अग्रवाल ने बताया कि आगामी वर्ष में बेटियों की संख्या को बढ़ाते हुए विवाह समारोह को और भव्यता प्रदान की जाएगी। साेशल मीडिया के माध्यम से होने वाले प्रचार प्रसार के कारण अगले वर्ष के लिए अभी से आवेदन आने शुरु हो चुके हैं।

समारोह में वर वधू को लंगड़े की चौकी के महंत गोपी गुरु एवं भरत उपाध्याय, सुनील विकल, रामनिवास गुप्ता, अशाेक गर्ग, मनीष अग्रवाल, रिंकू गाेयल, अतुल गर्ग, अंकुर अग्रवाल, विजय प्रकाश गोयल, रवि अग्रवाल, आकाश अग्रवाल ने आशीर्वाद दिया। संचालन नूतन अग्रवाल और रमन अग्रवाल ने किया। व्यवस्थाएं संरक्षक महेश चंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुनील गर्ग, उपाध्यक्ष विनीत अग्रवाल और नवीन गुप्ता, मंत्री अंकित गर्ग, श्वेतांक अग्रवाल और आदर्श मैनी, मीडिया प्रभारी अंकेश जैन, अंकेक्षक विकास गर्ग, दीपक अग्रवाल, लक्की सिंघल, सचिन अग्रवाल, आशीष बंसल, मोहित अग्रवाल, अर्पित गर्ग, अमित कुमार, सौरभ अग्रवाल, अमन अग्रवाल, मधुर कुमार आदि ने संभालीं।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: ‘Wonderful Jainism’ held in the shadow of the Taj in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताज के साये में हुआ ‘वंडरफुल जैनिज्म’. ताज खेमा में...

आगरा

Agra News: A blood donation camp was held at Help Agra Hospital. 55 people donated blood…#agranews

आगरालीक्स...आगरा के हेल्प आगरा हॉस्पिटल में लगा रक्तदान शिविर. 55 लोगों ने...

आगरा

Obituaries of Agra on 25th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: Help Desk and Holding areas set up at Agra Cantt and Mathura Junction for PET Exam 2026 …#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पीईटी परीक्षा के लिए आने वाले परीक्षार्थियों के लिए रेलवे...

error: Content is protected !!