Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: 56 Bhog of 11000 kg offered in Govardhan from Agra to….#agranews
आगरा

Agra News: 56 Bhog of 11000 kg offered in Govardhan from Agra to….#agranews

474

आगरालीक्स…आगरा से गोवर्धन में 1100 चांदी की छबरियों में 11000 किलो के छप्पन भोग लगे. गिरिराज जी महाराज को किए अर्पित. कुसुम सरोवर में स्वर्ण नौका में विराजे श्रीगिर्राज जी

जहां स्वयं श्रीकृष्ण ने वेणी गूंथी राधारानी की, जहां पग पग पर मयूर की किल्लाेल हृदय में करती हैं नृत्य सा, स्वर्ण नौका में विराजित होकर तीनों लोकों के स्वामी अपनी हृदय की पटारानी संग करते हैं रास लीला…कुसुम सरोवर की द्वापरयुगीन वही झांकी के दर्शन जब हुए तो भक्त निहाल हो उठे। श्रीगिरिराज जी सेवक मंडल, आगरा द्वारा आयोजित दो दिवसीय 56 भाेग मनोरथ उत्सव का समापन भक्ति के इसी आनंदमय दृश्य के साथ हुआ। दानघाटी, गोवर्धनधाम स्थित कार्ष्णि संत शरणानंद आश्रम में आयोजित उत्सव मनोथर के द्वितीय दिवस का शुभारंभ ठाकुर जी के बाल भाेग खिचड़ी के अर्पण एवं भक्तों में वितरण के साथ हुआ।

शरद ऋतु में ठाकुर जी की हीरे और स्वर्ण आभूषणाें के श्रंगार से बिखरी स्वर्णिम आभा भक्तों को उष्मा प्रदान कर रही थी। कार्ष्णि संत हरिओम बाबा एवं बल्केश्वर महादेव मंदिर, आगरा के महंत सुनील नागर के सानिध्य में संस्था के चरण सेवक अजय गोयल, मनोज कुमार गर्ग, श्याम सुंदर माहेश्वरी, पवन कुमार अग्रवाल, मनीष गोयल, नीरज अग्रवाल ने श्रीगिरिराज जी की आरती उतारी एवं भक्ताें के लिए प्रभु के दर्शन खोले। जय गिरिराज धरण, हम तेरी शरण की हजारों जयघाेष के साथ पूरा परिसर गूंज उठा। हरित थीम पर विदेशी फूलों के बंगले के मध्य स्वर्ण नाैका में विराजे ठाकुर जी का अपलक दर्शन पाकर हर भक्त ठहर सा गया। ठाकुर जी के मुख पर दमक रहा हीरा अपनी चमक से भक्तों को आकर्षित कर रहा था। इसके साथ ही सितारे जड़ित पोशाक पर गले में वैजयंती, कमल और तुलसी की माला सुशाेभित थी।

शुद्ध देशी घी से निर्मित 11000 किलो छप्पन भाेग 1100 चांदी की छबरियों में प्रभु चरणाें में अर्पित हुए। भजनों की धुन पर हर नर− नारी गोप− गोपी बन नृत्य करते रहे। रंभाते गोवंश और पशु पक्षियों की सजीव सी झांकियां आकर्षक लग रही थीं। भक्ति तभी पूर्ण होती है जब सेवा का मर्म भी उससे जुड़े। इसी ध्येय के साथ 551 साधुओं की सेवा प्रसादी एवं बर्तन वितरण के साथ हुयी। इसके बाद खीर, पुआ, मोहनथाल सहित एक दर्जन से अधिक व्यंजनों से सुस्वादिष्ट प्रसादी का स्वाद हजारों भक्तों ने लिया। देर रात तक महाप्रसादी हर भक्त के लिए उपलब्ध रही। सायंकाल आश्रम परिसर में ब्रज के भजनों की धूम रही। भजन संध्या एवं विविध झांकी दर्शन के बाद शयन आरती लाभ भक्तों ने लिया। 51 लीटर मेवायुक्त अमृततुल्य दुग्ध की प्रसादी का वितरण भक्तों में करने के साथ भव्य आयोजन का समापन हुआ।

ये रहे आयोजन में उपस्थित
इस अवसर पर आरएस गुप्ता, मनीष अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, मनीष बंसल, योगेश बंसल, सुबोध यादव, प्रदीप गोयल, सौरभ सिंघल, अभिषेक सिंघल, विष्णु गोयल, पीयूष जैन, रजनीश गुप्ता, वीरेंद्र अग्रवाल, दीपक मित्तल, अजय गोयल रेमंड, नीरज गोयल, संजय अग्रवाल, सुनील वर्मा, राकेश गर्ग, दिलीप जैन, राम महेश्वरी, ललित जैन, संजीव रस्तोगी, अनिल वर्मा, नरेश गर्ग, हर्ष दत्त शर्मा, सीमा गोयल, उर्मिला माहेश्वरी, स्वीटी गर्ग, कविता अग्रवाल, प्राची अग्रवाल, नीरू यादव, सोनाली बंसल, आरती बंसल, रिंकल अग्रवाल, नीता अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, संध्या वर्मा, शालू भाई, करण गोयल आदि उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

आगरा

Agra Live News: ‘Women Power Worship’ held at SN, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’. प्राचार्य ने कहा—मेडिकल कॉलेज...

error: Content is protected !!