आगरालीक्स…Agra News : दुखद आगरा में श्राद्ध के लिए रसोई में खाना बनाते समय लगी आग, बेटा चीखता चिल्लाता रह गया,, जिंदा जली मां, लपटों से बाहर नहीं निकल सकीं, मौत। ( Agra News : 60 year old burnt alive in Kitchen after LPG cylinder caught fire)
आगरा के फूलबाग, सदर में यशपाल अपने परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार को श्राद्ध था, उनकी 60 साल की मां शिवदेवी रसोई में कुर्सी पर बैठकर खाना बना रहीं थी। इसी दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गई। उन्होंने शोर मचाया, आग की लपटें तेज हो गईं। यशपाल घर से बाहर थे वे भागकर पहुंचे, रसोई से आग की तेज लपटें निकल रहीं थी।
पैर में रोड पड़ी होने से कुर्सी से नहीं उठ सकीं
यशपाल की मां के पैर में चोट लगने के कारण रोड पड़ी हुई थी, कुर्सी पर बैठकर खाना बना रहीं थीं। आग की लपटों के कारण वे कुर्सी से उठ नहीं सकीं और आग उनके कपड़ों में लग गई, आग की लपटें तेज होती गईं, आस पास के लोग भी आग गए लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
जिंदा जलकर मौत
अग्निमशन विभाग की टीम पहुंची, इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग में यशपाल की मांग की जिंदा जलकर मौत हो गई।