आगरालीक्स… Agra News : आगरा में पूर्व मंत्री, भाजपा विधायक डॉ. जीएस धर्मेश के आगरा की पुलिस कमिश्नरेट नहीं बल्कि कमीशन रेट बताते हुए लिखे पत्र पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया टवीट। कहा भाजपा राज में ‘कमिश्नरेट’ दरअसल ‘करेपश्नेट’ बन गये हैं। ( SP President Akhilesh Yadav tweet after Agra Cantt BJP MLA Dr. GS Dharmesh says Agra Police Commissionerate is Commission rate)
आगरा छावनी सीट से भाजपा विधायक डॉ. जीएस धर्मेश ने पत्र लिखकर आगरा पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं, इसमें लिखा है कि एक सप्ताह पूर्व थाना छत्ता पुलिस ने एक गैर जमानती वारंटी को पकड़ा और दो घंटे बाद ही छोड़ दिया गया, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीरो टोलरेंस की सोच को पलीता लगा रहे हैं, भूमाफियाओं एवं अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उन्हें संरक्षण प्रदान कर रहे हैं। जबकि भाजपा के दायित्वान कार्यकर्ताओं को अनावश्यक गंभीर धाराएं लगाकर उनहें जेल भेजा जा रहा है।
अखिलेश यादव ने किया टवीट
उप्र के माननीय मुख्यमंत्री जी कम-से-कम अब तो अपने शासन-प्रशासन के कुशासन को स्वीकार कर लीजिए क्योंकि अब तो आपके ही विधायक पुलिस ‘कमिश्नरेट’ को ‘कमीशन-रेट’ की उपाधि से सुशोभित कर रहे हैं।
अब क्या इस आलोचना के बाद आप उन पर भी एफ़आइआर लिखवाएंगे या बुलडोज़र का डर दिखलाएंगे।
भाजपा राज में ‘कमिश्नरेट’ दरअसल ‘करेपश्नेट’ बन गये हैं। कमिश्नरेट वसूली का विकेंद्रीकरण है।