आगरालीक्स …Agra News : वीडियो आगरा से गुम हुए 400 महंगे स्मार्ट फोन पर पुलिस के फोन करने पर अधिकांश में युवतियों ने उठाया, कहा कि उनके ब्वाय फ्रेंड, प्रेमी और पति ने गिफ्ट दिए हैं, 76 लाख के मोबाइल बरामद। ( Agra Video News : Police Recover 400 Missing Mobile , Mobile Gift by Husband & Boy Friend)
आगरा पुलिस ने पिछले तीन महीने में घर से आफिस जाने, बस, आटो और पब्लिक प्लेस में मोबाइल के गिर जाने पर दर्ज किए गए मामलों की छानबीन शुरू की। मोबाइल के आईईएमआई नंबर से पुलिस को पता चला गया कि मोबाइल कहां इस्तेमाल हो रहा है। मोबाइल की सिम निकाल कर फेंकने के बाद नई सिम डालकर मोबाइल इसतेमाल किए जा रहे थे। उन नंबरों पर कॉल करने पर अधिकांश मामलों में युवतियों ने फोन उठाया।
पति और ब्वाय फ्रेंड ने किया गिफ्ट
पुलिस के फोन करने पर युवतियों ने फोन उठाया, उन्हें जब बताया कि यह फोन आपका नहीं किसी और का है। यह कहीं गिर गया तो युवतियों को भरोसा नहीं हुआ। अलीगढ़ की रहने वाली एक युवती ने बताया कि यह फोन उसके ब्वाय फ्रेंड ने गिफ्ट किया था तो भोपाल की रहने वाली युवती ने बताया कि उसे उसके पति ने मोबाइल गिफ्ट किया था। किसी ने बताया कि मोबाइल उसके लवर ने किया है तो कुछ बच्चों ने बताया कि उनके पिता ने उन्हें मोबाइल गिफ्ट किया है। पुलिस ने मोबाइल वापस करने के लिए कहा जिससे कार्रवाई से बच सकें। उन्होंने मोबाइल वापस कर दिए। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय के अनुसार, तीन महीने में 400 मोबाइल की टीम ने तलाश की, इनकी कीमत करीब 76 लाख रुपये है इन्हें वापस कर दिया गया है।
मोबाइल गुम होने पर यह करें
मोबाइल गुम हो जाता है, चोरी हो जाता है तो आनलाइन पुलिस को शिकायत दर्ज करना सकते हैं। यूपी कॉप पर शिकायत कर सकते हैं। संबंधित थाने में शिकायत कर सकते हैं। मोबाइल खरीदने पर बिल संभाल कर रखें उसमें ईएमआईई नंबर होता है इससे मोबाइल की तलाश करने में मदद मिलती है।