Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: 66 meritorious girl students of Agra were honored. Gifts distributed to daughters up to 12th from play group…#agranews
आगरा

Agra News: 66 meritorious girl students of Agra were honored. Gifts distributed to daughters up to 12th from play group…#agranews

208

आगरालीक्स…आगरा की 66 मेधावी छात्राओं का किया गया सम्मान. प्ले ग्रुप से 12वीं तक की बेटियों को बांटे उपहार

छोटा सा प्रोत्साहन बड़ी सी सफलता का कारण बन सकता है। छोटी-छोटी कक्षाओं में सफलता के बड़े-बड़े मुकाम प्राप्त करने वाली बेटियों को प्रोत्साहित किया लघु उद्योग भारती ने। शनिवार को बल्केश्वर स्थित गणेशराम नागर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में लघु उद्योग भारती द्वारा मेधावी छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मां भारती के चित्र के समक्ष उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि स्कूल में पढ़ने वाली प्रत्येक छात्रा अपने आप में शक्ति और शिक्षा का मूर्त रूप है। स्कूल में पढ़ने वाली सभी छात्राओं को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ सनातन संस्कारों का भी ज्ञान दिया जाता है।

लघु उद्योग भारती के जिला अध्यक्ष विजय गुप्ता ने कहा कि लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग जी के जन्मदिन के उपलक्ष में समारोह का आयोजन किया गया। स्कूल में पढ़ने वाली प्ले ग्रुप से लेकर 12वीं तक की 66 छात्राओं को उनकी कक्षा में सर्वोच्च प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा स्कूल की करीब 1800 छात्राओं को भी उपहार बांटे गए। बच्चों ने रामचरितमानस की चौपाइयों और संस्कृत गीत की बहुत सुंदर प्रस्तुति दी। समारोह में धन्यवाद ज्ञापन स्कूल की प्रधानाचार्य चारु पटेल ने दिया। व्यवस्थाएं प्राइमरी स्कूल की प्रधानाचार्य रश्मि अग्रवाल और कोषाध्यक्ष दुर्गेश शर्मा ने संभाली।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

आगरा

Agra News: Another road caved in in Agra; a deep pit formed in the middle of the road…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एक और सड़क धंसी. बीच सड़क पर बन गया गहरा...

error: Content is protected !!