आगरालीक्स…. आगरा का अजब गजब मामला, हाईप्रोफाइल फैमिली में 80 साल के पति से तलाक लेना चाहती है 75 साल की महिला, कारण जानकार हैरान रह जाएंगे।

आगरा के बोदला क्षेत्र के रहने वाले 80 साल के हैडमास्टर 20 साल पहले रिटायर हुए थे, 75 साल की पत्नी है। उनके चार बेटे हैं, सभी की शादी हो चुकी है। हैडमास्टर को पेंशन भी मिलती है, उनकी 75 साल की पत्नी तलाक लेना चाहती हैं, मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा, यहां पति पत्नी की काउंसिलिंग की गई। तलाक के पीछे हैरान करने वाला कारण सामने आया है।
पति पर आरोप, महिलाओं से इश्क
काउंसिलिंग में 75 साल की पत्नी ने आरोप लगाए कि 80 साल के पति उन्हें पेंशन में से खर्चा नहीं देते हैं। वह महिलाओं से इश्क लड़ाते हैं और उन्हीं पर पैसे खर्च करते हैं। उनकी पत्नी छोटे बेटे के साथ रहती हैं। इस मामले में दोनों की काउंसिलिंग की गई।
इस तरह कराया गया समझौता
इस मामले में पति पत्नी के बीच समझौता कराया गया, 80 साल के पति अब अपनी 75 साल की पत्नी के साथ छोटे बेटे बहू के पास रहेंगे और पत्नी को पेंशन में से खर्चा भी देंगे। इसके बाद समझौता हुआ।