नईदिल्लीलीक्स… उत्तर भारत के करीब 12 कुख्यात गैंगस्टरों को अंडमान-निकोबार की जेल भेजे जा सकते हैं। एनआईए ने इस संबंध में सिफारिश की है।
केंद्रीय गृहमंत्रालय व एनआईए के बीच मंत्रणा में सिफारिश

केंद्रीय गृह मंत्रालय की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनआईए) के अधिकारियों के साथ वार्ता हुई, जिसमें एनआईए के अधिकारियों ने उत्तर भारत की जेलों में बंद कुछ शातिर अपराधियों को अंडमान-निकोबार की जेल में शिफ्ट किए जा ने का अनुरोध किया।
अपराधियों का सिंडिकेट तोड़ने की है योजना
माना जाता है कि अंडमान-निकोबार में कैद की सजा काफी सख्त मानी जाती है। एनआईए की सोच इन शातिर अपराधियों का सिंडिकेट तोड़ने की है। कुछ अपराधियों को असम की जेल में भेजने की भी योजना है।