आगरालीक्स…आगरा में बारिश से पहले ताजमहल की होगी मरम्मत. खर्च होंगे 76 लाख रुपये. पिछले साल रिकॉर्ड बारिश में टपकी थी ताजमहल की छत..
आगरा में पिछले साल हुई रिकॉर्ड बारिश में ताजमहल की छत टपकने का मामला सामने आया था. मुख्य मकबरे में स्थित शाहजहां और मुमताज की कब्रों पर पानी टकपा था. यह मामला देश दुनिया में जमकर वायरल हुआ था जिसे लेकर काफी बवाल भी हुई था. एएसआई की देखरेख पर भी सवाल उठे थे. ऐसे में अब एएसआई इस साल ताजमहल के संरक्षण का कार्य करने जा रहा है.76 लाख रुपये होंगे खर्च
एएसाई ने छत और गंबर की मरम्मत के लिए टेंडर कर दिया है.संरक्षण के कामों में सामग्री पर 19.82 लाख और लेबर पर 56.93 लाख रुपये खर्च होंगे. ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी का कहा है कि संरक्षण के काम के दौरान पर्यटकों को परेशानी नहीं होगी. मई के मध्य में काम शुरू किया जाएगा.