आगरालीक्स… आगरा कब अस्तित्व में आया , इसका पता लगाने के लिए 9 सदस्य कमेटी गठित की गई है। जिससे आगरा का स्थापना दिवस मनाया जा सके आप भी बता सकते हैं डेट…
आगरा के नगर निगम में सोमवार को प्रेस वार्ता में मेयर नवीन जैन ने कहा कि हर साल आगरा का स्थापना दिवस मनाने के लिए तैयारी की गई है। मगर आगरा का स्थापना दिवस कब है यह स्पष्ट नहीं है। इसे जानने के लिए 9 सदस्य कमेटी गठित की गई है। जिससे पता लग सके कि आगरा किस डेट को अस्तित्व में आया।

1 महीने में रिपोर्ट देगी कमेटी
मेयर नवीन जैन द्वारा गठित की गई 9 सदस्य कमेटी को 1 महीने में अपनी रिपोर्ट देनी है। कमेटी इतिहास विद उपलब्ध दस्तावेजों के साथ ही स्थानीय लोगों से रायशुमारी कर आगरा के स्थापना दिवस की तिथि के बारे में अपनी रिपोर्ट देगी। स्थापना दिवस की तिथि स्पष्ट होने के बाद लोगों से राय भी मांगी जाएगी। इसके बाद हर साल आगरा का स्थापना दिवस मनाया जाएगा।