Friday , 19 June 2026
Home एजुकेशन Agra News: 99th Foundation Day celebrate in DBRAU, Agra…#agranews
एजुकेशन

Agra News: 99th Foundation Day celebrate in DBRAU, Agra…#agranews

394

आगरालीक्स….आगरा के डॉ. आंबेडकर विवि के स्थापना दिवस पर आपरेशन सिंदूर की प्रस्तुति ने मन मोहा, खेल प्रतियोगिता के साथ प्रतिभा सम्मान..

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का 99वें स्थापना दिवस समारोह मंगलवार को स्वामी विवेकानंद परिसर (खंदारी कैंपस) स्थित जेपी सभागार में में मनाया गया। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशु रानी की अध्यक्षता में संपन्न हुए कार्यक्रम की शुरुआत कुलपति, कुलसचिव अजय कुमार मिश्रा, परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश, वित्त अधिकारी महिमा चंद, आईक्यूएसी निदेशक प्रो. संजय चौधरी और आयोजन सचिव व अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. भूपेंद्र स्वरूप शर्मा ने सरस्वती माता की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और पुष्प अर्पित कर की। ललित कला संस्थान के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना, विश्वविद्यालय का कुल गीत की आकर्षक प्रस्तुति दी। विश्विद्यालय डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन इंजीनियर तरुण श्रीवास्तव द्वारा किया गया। स्वागत उद्बोधन डा. नीलू सिन्हा ने किया। पूरे कार्यक्रम का मंच संचालन तीन भागो मेँ डॉ रत्ना पाण्डेय, डॉ मोनिका अस्थाना और डॉ मीनाक्षी चौधरी ने किया

कुलपति ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में विश्वविद्यालय के 99वें स्थापना दिवस के इस गौरवपूर्ण अवसर पर सभी शिक्षकगणों, छात्रों, कर्मचारियों और अतिथियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विश्वविद्यालय की अब तक की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और भावी वर्षों में शिक्षा, शोध और नवाचार के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को छूने की आकांक्षा व्यक्त की।

विश्वविद्यालय में खेल प्रतियोगिताएं
विश्वविद्यालय के 99वें स्थापना दिवस के अवसर पर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस परिसर छलेसर, पालीवाल पार्क परिसर आगरा, स्वामी विवेकानंद परिसर खंदारी, संस्कृति भवन परिसर सिविल लाइन आगरा मे विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं, कबड्डी, खो खो, हैंडबॉल, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, तैराकी, आदि प्रतियोगिता का अयोजन हुआ। सभी विद्यार्थीयों व कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। पालीवाल पार्क में फुटबॉल मैच का आयोजन हुआ। योगेश चौधरी की कप्तानी में विजेता रही भगत सिंह टीम।कार्यक्रम का उदघाटन मनानीय कुलपति प्रो आशु रानी जी द्वारा हुआ। इसमे मुख्य रूप से भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री अजय मिश्रा, डी.एस.डब्ल्यू डॉ बी एस शर्मा, खेल निदेशक डॉ अखिलेश चंद्र सक्सैना, डॉ सिंधुजा चौहान, डॉ महेश फौजदार , डॉ उदय सिंह तोमर, रवि वर्मा, राकेश, सुखपाल तोमर, आशु चौधरी, राहुल पचौरी, घनश्याम बघेल आदि उपस्थित रहे। साथ ही स्थापना दिवस के दिन माली जलसिंह और अजय पल के साथ प्रशांत नौहवार और अश्विनी के द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस परिसर में 09 जामुन के पौधों का पौधारोपड़ किया गया।

प्रतिभा सम्मान
स्थापना दिवस कार्यक्रम अवसर पर कर्मचारियों के पुत्र/पुत्री जिन्होंने वर्ष 2025 की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षा 75% या उससे अधिक अकों के साथ उत्तीर्ण की हैं, ऐसे प्रतिभावान छात्रों को माननीय कुलपति द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिनके नाम हैं आयुष यादव (92.7%) पुत्र डॉ मनोज कुमार यादव, अनुष्का चौहान (90%) पुत्री श्री अखिलेश सिंह चौहान, प्रगति शर्मा (90%) पुत्री श्री मुकेश कुमार शर्मा, यश वर्धन शर्मा (86%) पुत्र श्री सौरभ शर्मा, सैंड्रिला फ्रैंकलिन (84%) पुत्री श्रीमती फ्रैंकलिन मिशेल, रचित द्विवेदी (83%) पुत्र श्री राम नरेश, वैष्णवी चौहान (86%) पुत्री श्री संजय चौहान, अदिति (77.6%) पुत्री श्री किशन लाल, आरुषि अग्रवाल (86.6) पुत्री श्री नीरज अग्रवाल, देशदीप सिंह (89%) पुत्र श्री निरंजन सिंह और शिजा खान (92.2%) पुत्री श्री मोहम्मद आसिफ खान।

क्विज़ प्रतियोगिता
दिनांक 21 जून को "Research Knowledge of Yoga" योग ज्ञान पर ऑनलाइन क्विज़ प्रतियोगिता विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कराई गई थी। योग के विषय में ज्ञान बढ़ाने हेतु एक ऑनलाइन मोड में क्विज़ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें कुल 457 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रथम रही कुमारी नीरज, पीएचडी शोधार्थी, ड्राइंग एवं पेंटिंग, ललित कला संस्थान, द्वितीय पुरस्कार जीता अपूर्वा गुप्ता, पीएचडी शोधार्थी, वनस्पति विज्ञान, स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज और तृतीय पुरस्कार जीता संगीता, पीएचडी शोधार्थी, हिंदी, के.आर. कॉलेज, मथुरा। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार राशि 1 हजार, 500 एवं 250 रुपए नकद थी। यह प्रतियोगिता योग के प्रति जागरूकता और अनुसंधान ज्ञान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।

सांस्कृतिक कार्यक्रम
हमारे विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर छात्रों द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिन्होंने समारोह में चार चाँद लगा दिए। विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृतियों को दर्शाते हुए समूह नृत्य किया हरियाणवी प्रस्तुति के साथ तेजपाल एंड ग्रुप और पंजाबी फॉक डांस किया दिव्यांशी एंड ग्रुप।
अंबिका, प्राची, पूर्णिमा, मयंक, दिव्यांशी और शनि ने एकल नृत्य प्रस्तुत किए गए। एकल गायन की प्रस्तुति दी शानू, अक्षिता, सुमित, निखिल और माधव ने। माधव एंड ग्रुप ने समूह गायन की प्रस्तुति दी। ऑपरेशन सिंदूर के देशभक्ति विषय के साथ माइम प्रस्तुति दी आर्यन एंड ग्रुप ने। छात्र निखिल उपाध्याय और छात्रा दिव्यांशी श्रीवास्तव ने विचार रखे। दर्शक दीर्घा में बैठे शिक्षकगण, कर्मचारी तथा छात्र-छात्राओं ने हर प्रस्तुति का भरपूर आनंद लिया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ नीलू सिन्हा ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ और विश्वविद्यालय के गौरवमयी इतिहास को नमन करते हुए, भविष्य में और प्रगति की कामना की गई।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

एजुकेशन

Agra Live News: Railways also makes special preparations for the NEET UG 2026 exam…#agranews

आगरालीक्स…नीट यूजी परीक्षा 2026 के लिए रेलवे ने भी की विशेष तैयारी....

एजुकेशन

The NEET exam will be held at 20 centers in Agra on June 21. 9,688 students will take the exam…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 20 केंद्रों पर 21 जून को होगी नीट की परीक्षा....

एजुकेशन

UP B.Ed. Combined Entrance Exam 2026 results declared; Vandana Singh from Aligarh tops the exam

आगरालीक्स…यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी. अलीगढ़ की वंदना...

एजुकेशन

Agra Live News: Summer law internship begins at Agra College…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कॉलेज में हुई ग्रीष्मकालीन विधि इंटर्नशिप. इंटर्नशिप में विधिक कौशल विकास,...

error: Content is protected !!