Monday , 26 October 2026
Home बिगलीक्स Agra News: A big decision was taken after people did not attend the light and sound show at Shaheed Smarak in Agra…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: A big decision was taken after people did not attend the light and sound show at Shaheed Smarak in Agra…#agranews

504

आगरालीक्स…आगरा के शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो में लोगों के न पहुंचने पर लिया गया बड़ा निर्णय. 29 करेाड़ से होंगे नये विकास कार्य

आगरा विकास प्राधिकरण की ओर से आगरा के शहीद स्मारक में हाल में शुरू किए गए लाइट एंड साउंड शो के लिए टिकट रखी गई थी. लेकिन शहीद स्मारक पार्क में शाम को चल रहे लाइट एंड साउंड शो में लोगों के न आने और नियमित संचालन न होने व प्रचार प्रसार न होने पर मंडलायुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई और शहीद स्मारक पार्क में शाम को चल रहे लाइट एंड साउंड शो के टिकट दर 50 रुपए से भी कम रखने पर विचार करने के निर्देश दिए.

मंगलवार को मंडलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में पथकर सलाहकार समिति की 39वीं बैठक व नगर स्तरीय अवस्थापना विकास समिति की बैठक मंडलायुक्त सभागार में संपन्न हुई. बैठक में सर्व प्रथम विगत 38वीं बैठक की अनुपालन आख्या को पथकर सलाहकार समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया जिसकी मंडलायुक्त महोदय द्वारा विस्तार से समीक्षा की गई. बैठक में बताया गया कि लाल किला व फतेहपुर सीकरी में फसाड लाइटिंग का कार्य पूर्ण है, मंडलायुक्त द्वारा संबंधित से लाल किला व फतेहपुर सीकरी में कराए गए फसाड लाइटिंग कार्यों के अनुरक्षण, मरम्मत के बारे में जानकारी तलब की और निर्देश दिए कि उक्त कार्य में नियमित देखरेख व मेंटीनेंस की आवश्यकता है. संबंधित विभाग या एएसआई को मेंटीनेंस सुनिश्चित किए जाने हेतु जिम्मेदारी प्रदान की जाए.

बैठक में मंडलायुक्त द्वारा आगरा किला, फतेहपुर सीकरी व लाइट एंड साउंड शो के संचालन की समीक्षा की गई जिसमें बताया गया कि अभी हिंदी में शो का संचालन हो रहा है, नियमित संचालन न होने, प्रचार प्रसार न कराने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की. वहीं शहीद स्मारक पार्क में शाम को चल रहे लाइट एंड साउंड शो के टिकट दर 50 रुपए से भी कम रखने पर विचार करने के निर्देश दिए. ताज पूर्वी गेट से लेकर पश्चिमी गेट तक स्ट्रीट लाइट सही करने, सड़क व नाली का जीर्णोद्धार के साथ विद्युत पोल को डेकोरेटिव करने के निर्देश दिए. ताजमहल के आस पास एवं अन्य संरक्षित स्मारकों पर लगाए गए आर ओ वॉटर मशीन में उच्च गुणवत्ता का पानी देने के निर्देश दिए. एत्माद्दौला स्मारक के सामने बने कियोस्क को हटाए जाने के प्रकरण में उस स्थल को पार्किंग के अलावा और क्या प्रयोग हो सकता है, इस पर सभी के सुझावों को शामिल कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए.

बैठक में समिति सदस्य के रूप में मौजूद राजीव सक्सेना, राकेश चौहान आदि ने मेहताब बाग पार्किंग से ही एडीए ताज व्यू पॉइंट तक और फतेहपुर सीकरी में वाहन पार्किंग से ही पर्यटकों को गोल्फकार्ट की सुविधा प्रदान किए जाने का सुझाव रखा. आयुक्त ने इन सुझावों पर अमल करने के निर्देश दिए. इसके उपरांत पथकर सलाहकार समिति के अंतर्गत नवीन कार्यों के प्रस्तावों में एडीए द्वारा लगभग 17 करोड़ के प्रस्ताव रखे गए. जिसमें आगरा एण्ट्री गेट, रमाडा फ्लाईओवर एवं डबल ट्री हिल्टन मॉडल रोड पर स्थित कार्यों का 03 वर्ष तक अनुरक्षण का कार्य, शमशाबाद रोड पर इनर रिंग रोड फ्लाईओवर के पास सौन्दर्गीकरण का कार्य, नगर निगम सीमा के बाहर पाँच मार्गों (ग्वालियर मार्ग, दक्षिण बाईपास मार्ग, फतेहपुर सीकरी मार्ग, वायु विहार मार्ग संख्या- 13, बोदला-बिचपुरी मार्ग) की पथ प्रकाश व्यवस्था का वार्षिक अनुरक्षण एवं संचालन का कार्य, ताजमहल के आस-पास एवं पश्चिमी गेट पार्किंग पर स्थापित फायर फाईटिंग सिस्टम का वार्षिक रख-रखाव, अनुरक्षण एवं संचालन का कार्य एन0एच0-11 पर टाटा गेट से पथौली नहर तक प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ीकरण का कार्य, इनर रिंग रोड के शमशाबाद मार्ग अण्डरपास पर फसाड लाईटिंग का कार्य, शिल्पग्राम परिक्षेत्र में फायर फाईटिंग प्रणाली का सुदृढ़ीकरण तथा संचालन कार्य आदि शामिल हैं.

पर्यटन विभाग, आगरा द्वारा लगभग 51 लाख के कार्य प्रस्ताव रखे गए जिसमें ताजमहल की वेबसाईट का रख-रखाव, पर्यटन पुलिस बल, आगरा हेतु वाहन क्रय, गुलिस्ताँ पार्किंग में पर्यटकों की सुविधा हेतु 1000 एल.पी.एच. क्षमता का आर०ओ० प्लान्ट तथा 02 एच.पी. की सबमर्सिबल पम्प लगाने का कार्य, गुलिस्ताँ पार्किंग में पर्यटकों की सुविधा हेतु 10 नग सोलर लाईट एवं पोल लगाने का कार्य, एन0एच0-11 फतेहपुर सीकरी मार्ग के जाजऊ मोड़ पर सोलर हाईमास्ट लगाने का कार्य आदि शामिल है. वहीं जनप्रतिनिधियों द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों की मलिन बस्तियों में सड़क व नाली निर्माण से जुड़े करोड़ों रुपए के कार्य प्रस्ताव रखे गए.

वहीं नगर स्तरीय अवस्थापना समिति में एडीए द्वारा लगभग 6.50 करोड़ के कार्य प्रस्ताव रखे गए. जिसमें यातायात नगर योजना के सैक्टर-03 में आर०सी०सी० नाली एवं सड़क का निर्माण कार्य, वायु विहार रोड पर सौंदर्यीकरण का कार्य शामिल हैं. वहीं जन प्रतिनिधियों द्वारा सड़क व नाली निर्माण, मुख्य सड़क सुदृढ़ीकरण, प्रकाश व्यवस्था आदि से जुड़े करोड़ों के कार्य प्रस्ताव रखे गए. बैठक में डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी, एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मौझी, सचिव श्रद्धा शांडिल्यायन, मुख्य अभियंता केके बंसल, नगर निगम से मुख्य अभियंता निर्माण बीएल गुप्ता, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह, टूरिज्म गिल्ड से राजीव सक्सेना, होटल एंड टूरिस्ट एसोसिएशन से राकेश चौहान, आईटीसी मुगल से राजेश आदि मौजूद रहे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Crime News: Miscreants entered a house in Agra in broad daylight and made off with jewellery and cash worth ₹14 lakh…#agranews

आगरालीक्स…दुस्साहस, आगरा में दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाश. 14 लाख की ज्वैलरी...

बिगलीक्स

Agra News: Native Of Agra Sub Inspector Arun Chahar died in road accident in Muzaffarnagar

आगरालीक्स दुखद आगरा के रहने वाले मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन चौकी इंचार्ज...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Today weather forecast of Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 25th October 2026

आगरालीक्स आगरा का 25 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ विधानसभा मतदाता सूची...

error: Content is protected !!