आगरालीक्स…आगरा की यूनिवर्सिटी में NEP के तहत लिटरेरी क्लब ने आयोजित की Vocabulary Quiz प्रतियोगिता. 70 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग
डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के पालीवाल पार्क परिसर स्थित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण विकास संस्थान में लिटरेरी क्लब के तत्वावधान में Vocabulary Quiz प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के दिशा-निर्देशों के अनुरूप हुआ, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों के भाषा कौशल, रचनात्मकता और आत्मविश्वास को विकसित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. आयुष मंगल ने दीपप्रज्वलन कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने लिटरेरी क्लब को केवल साहित्य तक सीमित न रखकर इसे साक्षरता और कौशल विकास से जोड़ने का सुझाव दिया। उन्होंने प्रतिभागियों को निरंतर ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया तथा विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।संस्थान की निदेशक मंडली और विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी आयोजन की सराहना की। कुलपति प्रो. आशु रानी एवं निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने विजेताओं को बधाई देते हुए सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता में कुल 70 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसे दो चरणों में संपन्न कराया गया और विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। ‘स्पेल बी’ प्रतियोगिता में बी.ए. द्वितीय वर्ष के मोहम्मद हमिद विजेता बने, जबकि ‘वर्ड कोच’ प्रतियोगिता की विजेता एम.ए. प्रथम वर्ष की शिवांगी अमरोही रहीं।
लिटरेरी क्लब की संयोजक डॉ. रत्ना पांडे ने भविष्य में भी ऐसे ज्ञानवर्धक एवं कौशल विकास आधारित कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की, वहीं सह-संयोजक डॉ. तपस्या चौहान ने प्रतियोगिता का सफल संचालन किया। कार्यक्रम में डॉ. भरत सिंह, डॉ. इति गौस्वामी, डॉ. माधुरी, डॉ. नीरज कुशवाह, डॉ. राधिका, डॉ. सुरज प्रताप, डॉ. अखिल और हिरेश कुमार सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे। छात्र संयोजकों में दीया, रेन्या कौशिक, प्रियांशु चौधरी, सचिन, ईशान, शानू धाकड़ और युवराज ने विशेष भूमिका निभाई। यह आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा भाषायी क्षमता को उन्नत करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास साबित हुआ।