आगरालीक्स…आगरा में ऐतिहासिक श्री 1008 समवसरन महामंडल विधान में निकली दिव्य पावन पालकी और स्वर्णमय भव्य रथयात्रा. गूंजे जयकारे
पारसधाम छीपीटोला आगरा में सोमवार को “गूगल बाबा श्रमण मुनि श्री 108 समत्व सागर महाराज जी, श्रमण मुनि श्री 108 शील सागर महाराज जी व श्रमण मुनि श्री 108 सुप्रभात सागर महाराज जी ससंघ के सानिध्य में श्री 1008 समवशरण महामंडल विधान में सातवें दिन आगरा के इतिहास में 10 भव्य पालकी निकाली गई. इसमें श्री जी विराजमान थे और चांदी का रथ के रथ पर पार्श्वनाथ भगवान विराजमान थें और स्वर्णमय हाथी वाला (लकड़ी का) रथ में आदिनाथ भगवान विराजमान थे. इंद्रदेव के भव्य आगमन, मंगल उद्घोष एवं दिव्य वातावरण के साथ सजी एक ऐसी अद्भुत आध्यात्मिक यात्रा, जो मन को श्रद्धा, भक्ति एवं जिनशासन के प्रति समर्पण किया गया.

एक ऐतिहासिक भव्य रथयात्रा निकाली गई जो पारसधाम से आरम्भ होकर छीपीटोला चौराहा, पल्ला मार्किट, अरिहंत मार्केट,छीपीटोला बाज़ार, श्री 1008 श्री पार्श्वनाथ दि. उप. जैसवाल जैन पंचायती मंदिर छीपीटोला आगरा में समाप्त हुई और श्री पारसनाथ भगवान का मस्तकाभिषेक हुआ. सबसे पहले ढोल – नगाडा घोड़े, ऊंठ पर सवार होकर जैन ध्वजा लेकर चल रहे थे और सभी इन्द्र-इंद्राणी के साथ बग्गियों पर सवार होकर सौधर्म इन्द्र, कुबेर इन्द्र, माहेंद्र इन्द्र , महायज्ञनायक, यज्ञनायक इन्द्र, ईशान इन्द्र, महेंद्र इन्द्र, सनत इन्द्र, ब्रह्म इन्द्र, द्रव्य परिवार आदि थे. सुधीर
बैंड अपनी मधुर ध्वनि से तुम से लगी लग्न भजन पर नृत्य व संगीत पर महिलाएं झूम रही थी। भव्य रथयात्रा में श्रद्धालु भक्तिभाव से शामिल हुए.

