आगरालीक्स…आगरा में कार गैराज में लगी आग. चार गाड़ियां हुई जलकर खाक, दो युवक झुलसे
आगरा के कस्बा फतेहाबाद में रविवार को एक कार गैराज में अचानक भीषण आग लग गई. आग ने पूरे गैराज को अपनी चपेट में ले लिया. अंदर खड़ी दो वैन, कार और एक बाइक जलकर खाक हो गई. सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया. इसमें दो युवक भी झुलसे हैंये है मामला
गैराज मालिक सनी और उनके पार्टनर आमिर उस समय गैराज में ही थे. आग लगी और वो कुछ ही देर में इतनी तेज हो गई कि गैराज में खड़े वाहनों में आग लग गई. धू धू कर गाड़ियां जलने लगीं. आसपास के लोगों ने शोर मचाया. दोनों सनी और आमिर भी झुलसे हैं जिन्हें नजदीक केक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आग किस कारण लगी इसकी जानकारी नहीं हो सकी है.