आगरालीक्स…देखें फोटोज…रंगबिरंगे अंदाज में छोटे—छोटे बच्चे जब मंच पर प्रस्तुतियां देने आए तो बज उठीं तालियां. बचपन एवं एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में वार्षिक दिवस समारोह का भव्य आयोजन
बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल, सिकंदरा में 13वाँ वार्षिक दिवस समारोह अत्यंत हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ आयोजित किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “Ekvam Satya” रही, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में एकता, सत्य और नैतिक मूल्यों की भावना को सुदृढ़ करना था। यह समारोह कक्षा प्ले ग्रुप, नर्सरी & एल.के.जी. के विद्यार्थियों को समर्पित रहा। समारोह के मुख्य अतिथि मुनेश गर्ग (संस्थापक, बचपन एवं Academic Heights Public School), मोहित गर्ग (प्रधानाचार्य) तथा गुंजन गर्ग (निदेशक) की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने बच्चों के उत्साहवर्धन के साथ विद्यालय के प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग नृत्य, भावपूर्ण नाट्य प्रस्तुतियाँ एवं मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नन्हे कलाकारों का आत्मविश्वास और मंचीय अभिव्यक्ति दर्शनीय रही। इस अवसर पर शैक्षणिक एवं सह-पाठ्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार, वार्षिक दिवस पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कक्षा प्ले ग्रुप, नर्सरी और एल.के.जी. में इस वर्ष मास्टर बचपन – आन्विथ दीक्षित, दिविक खंडेलवाल, सूर्यांश यादव, शिवांश सिंह, रोहीम आनंद, शिवांश प्रजापति एवं मिस बचपन – शन्वी खंडेलवाल, हरगुन अरोरा, याशिका कौर, सौम्य, आर्य मैथिल, अलायना सक्सेना को उनकी असाधारण प्रतिभा, आत्मविश्वास और समग्र उत्कृष्टता के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

इस अवसर पर Maestro Award, KEO Award Category 1, KEO Award Category 2 एवं AHPS Mega Competition Award की घोषणाएँ की गईं। साथ ही सभी विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रमुख श्रेणियों में Student of the Year के खिताब देकर चयनित विद्यार्थियों को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। समारोह के दौरान विद्यालय की सभी अध्यापिकाओं को भी उनके समर्पित योगदान के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में मुनेश गर्ग एवं प्रधानाचार्य मोहित गर्ग ने विद्यालय की अभिनव शिक्षण पद्धतियों एवं पोषणकारी शैक्षिक वातावरण पर प्रकाश डालते हुए अभिभावकों से बच्चों की सीखने की यात्रा में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।
कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य मोहित गर्ग एवं निदेशक गुंजन गर्ग ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं स्टाफ का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में परनिता निगम (काउंसलर), दीप्ति चौहान (कोऑर्डिनेटर) एवं समस्त कक्षा अध्यापिकाओं के योगदान की विशेष सराहना की। यह वार्षिक दिवस समारोह “Ekvam Satya” के संदेश के साथ बच्चों की प्रतिभा, संस्कारों और एकता को सशक्त रूप से प्रस्तुत करता हुआ अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायी सिद्ध हुआ।

