फिरोजाबादलीक्स…फिरोजाबाद में दो युवतियां साथ—साथ रहने की जिद पर अड़ीं. घर से दोनों हो गईं फरार. मिलीं तो बोलीं—एक दूसरे के साथ ही रहेंगे हम
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में एक अजीब मामला सामने आया है. 18 साल की दो युवतियां एक साथ रहने की जिद पर अड़ी हुई हैं. दोनों घर से चुपचाप बिना बताए साथ निकल गईं. परिजनों ने उन्हें समय रहते खोज लिया तो इस पर वे हंगामा करने लगीं और कहा कि हम साथ ही रहेंगे. परिजनों के अनुसार कुछ महीने पहले भी दोनों घर से भागी थीं और हरियाणा चली गई थीं. पुलिस ने दोनों को पकड़ा था और परिजनों के हवाले दिया था, लेनि आज फिर वो साथ निकल गईं.परिजनों के अनुसार दोनों में लंबे समय से घनिष्ठ संबंध हैं और वे एक दूसरे के साथ रहना चाहती हैं. तीन महीने पहले भी घर से निकलकर हरियाणा चली गई थीं. पुलिस ने गुमशुदगी के बाद दोनों को बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया था. परिजनों ने एक युवती को उसके एक रिश्तेदारी में भेज दिया. दो दिन पहले ही वो वापस लौट आई और शुक्रवार सुबह दोनों युवतियां घर से फिर निकल गईं. आशंका पर परिजनों ने तलाश किया तो थाना उत्तर क्षेत्र में दोनों घूमती मिल गईं.